चैंपियंस ट्रॉफी : सेमीफाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया का महामुकाबला, आंकड़ों में कंगारुओं का पलड़ा भारी
नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। चैंपियंस ट्रॉफी में मंगलवार को पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई में खेला जाएगा। नॉकआउट मैचों में हमेशा ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखी जाती है। इस बार भारतीय टीम 2023 में अपने घर पर हुए विश्व कप फाइनल में मिली हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेगी।