बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया की बढ़ती मुश्किलें, पर्थ टेस्ट को लेकर बढ़ा सस्पेंस!
नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। इस बात का अंदाजा तो हर किसी को है कि भारत का ऑस्ट्रेलियाई दौर चुनौतीपूर्ण होने वाला है। हालांकि टीम इंडिया का यह दौरा अभी सिर्फ प्रैक्टिस मैच तक ही पहुंच पाया है और मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। खास तौर पर पर्थ में होने वाला सीरीज का पहला टेस्ट भारत की सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है। मेजबान टीम मौके का पूरा फायदा उठाने के लिए बेताब है, जबकि भारत की नजर जीत के साथ आगाज और न्यूजीलैंड के खिलाफ मिले जख्मों पर मरहम लगाने पर है।