टी20 सीरीज: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, अलाना बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
किंग्सटन, 22 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। रविवार को अर्नोस वेले स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हरा दिया।