महिला टी20 विश्व कप: कैम्पबेल की दमदार पारी, रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराया
साउथेम्प्टन, 14 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड में वेस्टइंडीज ने महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज यादगार जीत के साथ किया है। साउथेम्प्टन के रोज बाउल मैदान पर खेले गए मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। वेस्टइंडीज ने 163 रनों के लक्ष्य को 19.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया। टीम की इस जीत की नायक शेमेन कैम्पबेल रहीं, जिन्होंने दमदार पारी खेली।