टी20 वर्ल्ड कप: सिर्फ 20 गेंदों में फिफ्टी, पावरप्ले में ईशान ने दूसरी बार जमाया अर्धशतक
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में नामीबिया के विरुद्ध 24 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली। सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक लगाते हुए ईशान ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावरप्ले के दौरान दूसरी बार फिफ्टी लगाने का कारनामा किया।