'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में वॉर्नर दोषी करार, 1500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना

IANS | August 18, 2026 3:56 PM

सिडनी, 18 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर को अब गाड़ी चलाने के लिए इंटरलॉक डिवाइस का इस्तेमाल करना होगा, क्योंकि सिडनी की एक अदालत ने ड्रिंक-एंड-ड्राइव मामले में उन्हें दोषी पाया है।

अदाणी स्पोर्ट्सलाइन एकेडमी के स्केटर पार्थ शाह गुजरात के जयदीपसिंहजी जूनियर अवॉर्ड से सम्मानित

IANS | August 18, 2026 3:14 PM

अहमदाबाद, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अदाणी स्पोर्ट्सलाइन एकेडमी के स्केटर पार्थ सुरगभाई शाह ने गुजरात का एक प्रतिष्ठित खेल सम्मान जीता है। अदाणी स्पोर्ट्सलाइन एकेडमी के स्पीड स्केटर और एथलीट को गुजरात सरकार ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी उपलब्धियों के लिए जयदीपसिंहजी जूनियर अवॉर्ड से सम्मानित किया है। पार्थ छह साल की छोटी उम्र में स्केटिंग ट्रैक पर कदम रखने के बाद से लगातार सक्रिय हैं।

गाले टेस्ट: ऋषभ पंत का अर्धशतक, भारत की दूसरी पारी 193 पर सिमटी

IANS | August 18, 2026 3:00 PM

गाले, 18 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन ऋषभ पंत के अर्धशतक के बावजूद दूसरी पारी में 193 रन पर सिमट गई। श्रीलंका को इस टेस्ट को जीतने के लिए 372 रन की जरूरत है।

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

IANS | August 18, 2026 2:42 PM

गाले, 18 अगस्त (आईएएनएस)। ऋषभ पंत ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। पंत ने मंगलवार को गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन यह उपलब्धि हासिल की।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा: तेजस्विन शंकर और दिव्या देशमुख सहित 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, 3 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य सम्मान

IANS | August 18, 2026 1:46 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। युवा मामले और खेल मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा की। अलग-अलग क्षेत्र के 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं, 3 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया है।

सचिन नाग: एशियन गेम्स तैराकी में स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय

IANS | August 18, 2026 1:02 PM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। सचिन नाग भारतीय तैराकी के शिखर पुरुष माने जाते हैं। नाग एकमात्र भारतीय तैराक हैं जिनके नाम एशियन गेम्स तैराकी में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड है।

गाले टेस्ट: दिनेश चांदीमल चोटिल, स्कैन के लिए भेजा गया अस्पताल

IANS | August 18, 2026 12:01 PM

गाले, 18 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन बड़ा झटका लगा। अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। चांदीमल को कंधे और गर्दन में चोट लगी है। उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम घोषित की, वेदराल्ड बाहर

IANS | August 18, 2026 9:47 AM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। डार्विन में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया ने 22 अगस्त से साउथ मैके में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए अपनी 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। पहले टेस्ट में फ्लॉप रहे सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है।

34 शतक और 50 अर्धशतक, श्रीलंकाई दिग्गज ने 12 साल पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था

IANS | August 18, 2026 9:20 AM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट इतिहास में ऐसे कई बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने अपनी प्रभावशाली तकनीक और बेहतरीन क्षमता का प्रदर्शन करते हुए विश्व क्रिकेट को समृद्ध बनाया है और बल्लेबाजी को दर्शनीय बनाया है। ऐसे बल्लेबाजों में एक बेहद प्रमुख नाम पूर्व कप्तान और देश के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक महेला जयवर्धने का है।

डीपीएल 2026: सनत-अनमोल के बीच अटूट 171 रनों की साझेदारी, सुपरस्टार्स ने लायंस को 10 विकेट से रौंदा

IANS | August 17, 2026 11:29 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 31वें मैच में वेस्ट दिल्ली लायंस को 10 विकेट से रौंदा। सुपरस्टार्स की इस दमदार जीत में सलामी जोड़ी का अहम योगदान रहा।