राफेल लेओ: 'मजबूत कद-काठी' का विंगर, जो 'पुर्तगाली एम्बाप्पे' के नाम से मशहूर

IANS | May 12, 2026 9:14 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। पुर्तगाल के 'मजबूत कद-काठी' वाले विंगर राफेल लेओ ने अपनी तेज रफ्तार, ड्रिब्लिंग और आक्रामक खेल से फुटबॉल जगत में खास पहचान बनाई है। स्पोर्टिंग सीपी से करियर शुरुआत करने वाले राफेल लेओ ने बाद में एसी मिलान की तरफ से खेलते हुए अपनी चमक बिखेरी।

एशियन बॉक्सिंग अंडर-17 चैंपियनशिप 2026: आठ भारतीय महिला मुक्केबाजों ने फाइनल में जगह बनाई, पुरुषों में लक्ष्य खेलेंगे खिताबी मुकाबला

IANS | May 12, 2026 9:01 PM

ताशकंद, 12 मई (आईएएनएस)। एशियन बॉक्सिंग अंडर-17 चैंपियनशिप 2026 में भारतीय पुरुष मुक्केबाजों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहा। लक्ष्य फोगट अकेले ऐसे मुक्केबाज रहे जो फाइनल में पहुंचे। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हुए सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद चार अन्य मुक्केबाजों ने कांस्य पदक हासिल किए।

हिमंत बिस्वा सरमा का शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक रहा: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया

IANS | May 12, 2026 8:27 PM

गुवाहाटी, 12 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने हिमंत बिस्वा सरमा को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। सैकिया ने सरमा के शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बताया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के नेता सहित एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए।

डेनमार्क के क्रिश्चियन नॉरगार्ड ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की

IANS | May 12, 2026 8:01 PM

कोपेनहेगन, 12 मई (आईएएनएस)। डेनमार्क के क्रिश्चियन नॉरगार्ड ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। यह फैसला उन्होंने टीम के आगामी फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहने के बाद लिया है। विश्व 11 जून से शुरू होगा।

इटैलियन ओपन: राफेल जोडर क्वार्टर-फाइनल में, जोकोविच की बराबरी की

IANS | May 12, 2026 7:38 PM

रोम, 12 मई (आईएएनएस)। स्पेन के युवा खिलाड़ी राफेल जोडर ने इटैलियन ओपन के क्वार्टर-फाइनल में जगह बना ली है। मंगलवार को हुए मुकाबले में जोडर ने अमेरिका के युवा खिलाड़ी लर्नर टिएन को हराकर क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई। जोडर ने लर्नर को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से हराया।

'खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व', पाकिस्तान पर जीत के बाद बोले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो

IANS | May 12, 2026 6:12 PM

ढाका, 12 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 104 रन से हरा दिया। बांग्लादेश की जीत के हीरो टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो रहे जिन्होंने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शांतो ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व है।

'हमें अपने प्रदर्शन पर गर्व,' भारतीय टीम का एशियन कप टूर्नामेंट में सफर खत्म होने पर बोलीं हेड कोच पामेला कोंटी

IANS | May 12, 2026 5:41 PM

सूजौ, 12 मई (आईएएनएस)। भारतीय टीम का एशियन कप का अभियान क्वार्टर फाइनल में हार के साथ समाप्त हो गया। सोमवार को चीन के खिलाफ हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार की वजह से भारतीय टीम फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में जगह बनाने से चूक गई। हेड कोच पामेला कोंटी ने कहा कि हार के बावजूद टीम के प्रदर्शन पर गर्व है।

केकेआर की वापसी शानदार, प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बढ़ी: संजय बांगड़

IANS | May 12, 2026 4:59 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की शानदार वापसी की प्रशंसा करते हुए कहा कि टीम के प्लेऑफ खेलने की संभावना बढ़ गई है।

पहला टेस्ट: नजमुल की शानदार बल्लेबाजी, पाकिस्तान की 104 रन से हार, बांग्लादेश ने बनाई लीड

IANS | May 12, 2026 4:54 PM

ढाका, 12 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 104 रन से अपने नाम किया। दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी के लिए बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने दो मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का अगला मैच 16 मई से सिलहट में खेला जाएगा।

महिला टी20 विश्व कप 2026: दक्षिण अफ्रीका ने 37 साल की शबनीम इस्माइल की संन्यास से क्यों कराई वापसी?

IANS | May 12, 2026 4:31 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। लौरा वोल्वार्ड्ट की कप्तानी में घोषित टीम में 37 साल की शबनीम इस्माइल को जगह मिलना चौंकाने वाला है। शबनीम को विश्व कप की टीम में जगह देना क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका का एक चौंकाने वाला फैसला है।