लाइल रॉबर्टसन: डेब्यू करते हुए फेंका वनडे क्रिकेट इतिहास का चौथा सर्वश्रेष्ठ स्पेल
नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 के तहत गुरुवार को स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच वनडे मुकाबला डंडी, स्कॉटलैंड में खेला गया। इस मैच से स्कॉटलैंड के 23 वर्षीय ऑफ स्पिनर लाइल रॉबर्टसन ने अपने वनडे करियर की शुरुआत की।