डीपीएल 2026: सिर्फ 12.2 ओवरों में 187 रन, सलामी जोड़ी ने 'किंग्स' को दिलाई 9 विकेट से जीत
नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 22वें मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दमदार जीत दर्ज की। इस टीम ने मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए बारिश से प्रभावित मुकाबले में न्यू दिल्ली टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा।