महिला प्रीमियर लीग: गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 175 रन का लक्ष्य
वडोदरा, 27 जनवरी (आईएएनएस)। महिला प्रीमियर लीग का 2026 का 17वां मुकाबला वडोदरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 9 विकेट पर 174 रन बनाए हैं।