पीएम मोदी से आत्मीय संबंध और वो दयालु इंसान, लेकिन विचारधारा से असहमति : पित्रोदा (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)
नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने देश की राजनीति, इतिहास, लोकतंत्र और भविष्य को लेकर कई बेबाक टिप्पणियां की हैं। उन्होंने सोनिया गांधी की किताब पर बात की तो अयोध्या गोलीकांड पर नो कमेंट्स कहकर बात टाल दी। समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास साक्षात्कार में माना कि प्रधानमंत्री से उनके व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं और वो एक दयालु इंसान है।