500 रुपये से शुरू हुआ था सुनील ग्रोवर का सफर, आज कॉमेडी में बनाया खास मुकाम

IANS | August 2, 2025 4:04 PM

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। हर चमकते चेहरे के पीछे एक संघर्ष की कहानी छिपी होती है। सुनील ग्रोवर ने भी अपनी जिंदगी में कड़ी चुनौतियों को पार कर सफलता को हासिल किया है। आज वह डॉ. मशहूर गुलाटी, गुत्थी, और रिंकू भाभी जैसे यादगार किरदारों के जरिए करोड़ों लोगों को हंसाने वाले चेहरे बन चुके हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का रास्ता उतना आसान नहीं था जितना स्क्रीन पर उनकी कॉमिक टाइमिंग को देखकर लगता है।

'तू बच्चा है या रेडियो?'...जब टैलेंट देख मनीष पॉल की टीचर ने हैरानी से पूछा सवाल

IANS | August 2, 2025 3:37 PM

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। मनीष पॉल भारतीय मनोरंजन जगत के ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अलग अंदाज के दम पर छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक एक लंबा सफर तय किया है। वह न सिर्फ एक शानदार होस्ट हैं, बल्कि एक उम्दा अभिनेता, मॉडल, आरजे, वीजे और अब यूट्यूबर भी हैं। वह बचपन से ही लोगों को अपनी बातों और अंदाज से प्रभावित करते हैं। स्कूल में जब पहली बार उन्होंने स्टेज पर बोलना शुरू किया, तो उनकी टीचर तक हैरान रह गईं और कहा, 'तू बच्चा है या रेडियो?' उस एक बात ने मानो उनके पूरे जीवन की दिशा तय कर दी।

वैभव राज गुप्ता ने शेयर किया सेट का यादगार अनुभव और सख्त डाइट का किस्सा

IANS | August 2, 2025 3:02 PM

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता वैभव राज गुप्ता ने अपनी करियर यात्रा, 'मंडला मर्डर्स' में निभाए गए किरदार विक्रम सिंह और मुंबई में मिले अनुभवों को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि गुजरात से लेकर अब तक का उनका यह सफर कड़ी मेहनत और लगन से भरा रहा है। साथ ही बताया कि उन्होंने इस सीरीज में अपने किरदार के लिए छह से आठ महीने तक कड़ा अभ्यास किया।

होटल में मृत पाए गए मलयालम एक्टर कलाभवन नवास, इंडस्ट्री में शोक की लहर

IANS | August 2, 2025 8:52 AM

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर, मिमिक्री आर्टिस्ट और सिंगर कलाभवन नवास शुक्रवार शाम चोट्टानिक्कारा स्थित एक होटल के कमरे में मृत अवस्था में पाए गए। 51 वर्षीय नवास एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में उस होटल में ठहरे हुए थे।

हिना खान की भी पति रॉकी जायसवाल के साथ होती है नोकझोंक, ऐसे करती हैं हैंडल

IANS | August 1, 2025 9:25 PM

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। फेमस एक्ट्रेस हिना ने पति रॉकी जायसवाल के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। साथ ही उन्होंने बताया कि वे कैसे पति के साथ होने वाली असहमति और नोकझोंक को हैंडल करती हैं।

बर्थडे स्पेशल : विद्या बालन के 'बालम', जो 'परिणीता' को देखते ही हार बैठे थे दिल

IANS | August 1, 2025 7:01 PM

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर और यूटीवी मोशन पिक्चर्स के पूर्व सीईओ सिद्धार्थ रॉय कपूर का शनिवार को जन्मदिन है। 1 अगस्त को जन्मे सिद्धार्थ ने न केवल अपनी प्रोफेशनल उपलब्धियों से बल्कि अपनी निजी जिंदगी और विद्या बालन के साथ रोमांटिक लव स्टोरी से भी खूब सुर्खियां बटोरी। उनकी जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है, जिसमें प्यार, शादी और तलाक के कई दिलचस्प मोड़ हैं।

नायक हो या खलनायक, हर किरदार में कमाल थे सिने जगत के ‘कमल’, रणबीर कपूर से भी है खास रिश्ता

IANS | August 1, 2025 6:44 PM

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। 'डॉन' का 'नारंग' हो या 'दीवार' का 'आनंद वर्मा', भूरी आंखों वाले खलनायक को पर्दे पर देख दर्शक वाह-वाह कर उठते थे। बात हो रही है कमल किशोर कपूर की। 2 अगस्त 2010 को हिंदी सिनेमा ने इस दमदार सितारे को खो दिया, जिन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से किरदारों को पर्दे पर अमर कर दिया। अभिनेता कमल कपूर की शनिवार को पुण्यतिथि है।

अहान पांडे की तारीफ करते नजर आए मोहित सूरी, बोले- उनकी मेहनत ने बनाया 'सुपरस्टार'

IANS | August 1, 2025 6:17 PM

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। निर्देशक मोहित सूरी की हालिया रिलीज फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा को अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे दो नए सितारे दिए हैं। मोहित ने अहान पांडे की तारीफ करते हुए बताया कि उनकी सफलता के पीछे क्या वजह है।

‘निकिता रॉय’ को कम स्क्रीन मिलने पर कुश सिन्हा बोले- 'गलतफहमी से बढ़ा विवाद'

IANS | August 1, 2025 3:54 PM

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता कुश सिन्हा ने अपनी पहली फिल्म ‘निकिता रॉय’ को कम स्क्रीन मिलने के विवाद पर सफाई दी है। मीडिया में खबरें थीं कि कुश ने यशराज फिल्म्स की ‘सैयारा’ को उनकी फिल्म की कम स्क्रीन का कारण बताया था। कुश का मानना है कि हर सफल फिल्म भारतीय सिनेमा को मजबूत करती है।

मानहानि मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से कंगना को झटका, याचिका खारिज

IANS | August 1, 2025 2:45 PM

चंडीगढ़, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने एक मानहानि मामले को रद्द करने की उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। यह मामला किसान आंदोलन के दौरान कंगना के एक 'एक्स' पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने बुजुर्ग महिला मोहिंदर कौर की तस्वीर पर टिप्पणी की थी। साल 2021 में केस दर्ज कराया गया था।