'स्मार्ट क्रिसमस ट्री' से होगी फसल की सुरक्षा, 'अमन' से रहेंगे किसान
गोरखपुर, 25 दिसंबर (आईएएनएस )। छुट्टा पशुओं की समस्या से किसानों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। वजह गोरखपुर स्थित आईटीएम कॉलेज के दो छात्रों ने 'स्मार्ट क्रिसमस ट्री' तैयार की है। 400 वोल्ट का झटका देने वाले इस 'स्मार्ट क्रिसमस ट्री' से न सिर्फ छुट्टा पशुओं की शामत आएगी, बल्कि किसानों के खेतो में खड़ी फसल की सुरक्षा भी होगी।