रामायण से जुड़े प्रसंगों पर बनेंगे मंच, नई प्रतिभाओं को भी प्रस्तुति का मिलेगा मौका
अयोध्या, 5 जनवरी (आईएएनएस)। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सरकार राममय माहौल बनाने में जुटी है। कण-कण में व्याप्त राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का काम चल रहा है। सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध परंपरा को और निखारकर पूरे प्रदेश को राममय किया जा रहा है।