बिहार में अब घर-घर जाकर लोगों से ली जाएगी शराबबंदी पर 'मन की बात'
पटना, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में जातीय गणना के बाद सरकार अब शराबबंदी कानून को लेकर जनमत जानने की कोशिश करेगी। विपक्ष के लगातार शराबबंदी को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इसके लिए एक सर्वे कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।