नागपुर के पास एसयूवी-ट्रक की टक्कर में 6 बारातियों की मौत

IANS | December 16, 2023 5:31 PM

नागपुर (महाराष्ट्र), 16 दिसंबर (आईएएनएस)। शनिवार तड़के एक शादी में शामिल होकर लौट रहे छह लोगों की एसयूवी की सोयाबीन लदे ट्रक से टकरा जाने से मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

यूपी सरकार ने दस दिवसीय अभियान में खोजे 10,015 टीबी मरीज

IANS | December 15, 2023 1:07 PM

लखनऊ, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने टीबी की स्क्रीनिंग और जांच का दायरा बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में 23 नवंबर से पांच दिसंबर तक दस दिवसीय विशेष एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान चलाया। इसके तहत हर जिले की 20 प्रतिशत शहरी, ग्रामीण बस्ती और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर घर-घर स्क्रीनिंग में टीबी के लक्षण वाले 2,78,024 लोगों के बलगम का नमूना लिया गया।

हाई कोर्ट ने गोवा सरकार से कलंगुट डांस बार के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा

IANS | December 14, 2023 2:40 PM

पणजी, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। कलंगुट के निवासियों द्वारा डांस बार के खिलाफ दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करते हुए गोवा में बॉम्बे उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को कथित तौर पर 'डांस बार' चलाने वाली लगभग 13 संरचनाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

अमेरिका, भारत चुनावों से पहले मेटा ने थ्रेड्स में फैक्ट चेकिंग का विस्तार किया

IANS | December 13, 2023 2:49 PM

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। मेटा अपने फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम को थ्रेड्स प्लेटफॉर्म तक विस्तारित कर रहा है क्योंकि अमेरिका और भारत अगले साल आम चुनावों के लिए तैयार हैं।

आप मंत्री पंजाब में अवैध खनन में शामिल : अकाली दल

IANS | December 11, 2023 7:33 PM

चंडीगढ़, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता बिक्रम मजीठिया ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के मंत्री हरजोत द्वारा रोपड़ में कथित तौर पर किए जा रहे करोड़ों रुपये के अवैध खनन की उच्च न्यायालय की निगरानी में या सीबीआई जांच की मांग की।

कर्नाटक: लड़की को लेकर भागा बेटा तो गुस्साए परिवार ने लड़के की मां को नग्न घुमाया, खंभे से बांधकर पीटा

IANS | December 11, 2023 6:05 PM

बेलगावी, (कर्नाटक) 11 दिसंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेलगावी शहर के पास वंतमुरी गांव से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्थानीय लड़की के साथ भाग जाने के बाद लड़के की माँ को सड़कों पर नग्न घुमाया गया।

ज्यादातर परिवारों को मुद्रास्फीति बढ़ने की आशंका : आरबीआई सर्वे

IANS | December 11, 2023 1:30 PM

मुंबई, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। मुद्रास्फीति की संभावनाओं पर सोमवार को जारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के द्विमासिक सर्वे के अनुसार, देश में परिवारों का एक बड़ा हिस्सा आने वाले तीन महीनों और एक साल में उच्च मुद्रास्फीति की आशंका व्यक्त करता है।

भीमताल में बाघ की दहशत, डीएम ने स्कूल बंद करने के दिए निर्देश

IANS | December 11, 2023 12:52 PM

नैनीताल, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। भीमताल के कई क्षेत्रों में इन दिनों बाघ और गुलदार का आतंक है। नैनीताल के भीमताल ब्लॉक में तीन दिन में एक बाघ ने दो महिलाओं को मार डाला है। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में बाघ के हमले से दो महिलाओं की मौत हो गई है, जिसके बाद ग्रामीणों में काफी गुस्सा है।

एमपी में शख्स ने कुत्ते के बच्चे को बेरहमी से मार डाला, सिंधिया ने की सजा की मांग

IANS | December 10, 2023 2:10 PM

भोपाल, 10 दिसंबर (आईएएनएस) । मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक व्यक्ति ने कुत्‍ते के पिल्‍ले को जमीन पर पटक दिया और फिर लात मार कर उसे जान से मार डाला।

अगर पत्‍नी 18 वर्ष या उससे ज्‍यादा उम्र की है तो वैवाहिक बलात्कार 'अपराध' नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

IANS | December 9, 2023 7:32 PM

प्रयागराज (यूपी), 9 दिसंबर (आईएएनएस)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि यदि पत्‍नी की उम्र 18 वर्ष से अधिक है तो वैवाहिक बलात्कार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत अपराध नहीं माना जा सकता।