इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के 100वें दिन 'सामूहिक एकजुटता साइकिल यात्रा'
तेल अवीव, 5 जनवरी (आईएएनएस)। इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर, 2023 से चल रहे युद्ध के 100वें दिन को चिह्नित करने के लिए इजरायली होस्टेज एंड मिसिंग फैमिलीज फोरम, इजरायली साइक्लिंग फेडरेशन और इजरायल-प्रीमियर टेक के साथ मिलकर 14 जनवरी को दुनिया भर में एक सामूहिक एकजुटता साइकिल यात्रा का आयोजन करेगी।