विहिप ने लोगों को किया सचेत, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए चंदा लेने की अनुमति नहीं
नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए लोगों को अवैध रूप से चंदा मांगने वालों के प्रति सचेत किया है।