पूर्व पीएम देवेगौड़ा की बहू ने बाइकर पर उतारा गुस्सा, बोलीं : मेरी 1.5 करोड़ रुपये की कार की कीमत तुम्हारी जिंदगी से ज्यादा है
मैसूर/बेलगावी, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा की बहू भवानी रेवन्ना ने उनकी लग्जरी कार में टक्कर मारने वाले एक बाइक सवार को जिस तरह डांटा, उसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।