शिवपुरी में बौद्ध धर्म अपनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शिवपुरी, 4 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में लगभग 40 परिवारों से जुड़े लोगों के धर्म परिवर्तन कर बौद्ध धर्म अपनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शिवपुरी, 4 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में लगभग 40 परिवारों से जुड़े लोगों के धर्म परिवर्तन कर बौद्ध धर्म अपनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गुरुग्राम, 2 फरवरी (आईएएनएस)। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने जनवरी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एक लाख से अधिक व्यक्तियों से 1.71 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
वाराणसी, 2 फरवरी (आईएएनएस)। ज्ञानवापी के व्यास जी के तहखाने में पूजा-पाठ से नाराज मुस्लिम पक्ष ने जुमे के दिन बंदी का एलान किया है। पुलिस ने इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था को काफी चाक चाबंद कर दिया है। नमाजियों की संख्या बढ़ता देख उन्हे रोका भी गया था। ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
देहरादून/चमोली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड में अब मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। 31 जनवरी से प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश हो रही है। बर्फबारी और बारिश से जहां पर्यटकों और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वही लगातार हो रही बर्फबारी के चलते अब सफेद कर्फ्यू जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
सैन फ्रांसिस्को, 31 जनवरी (आईएएनएस)। टेलर स्विफ्ट की एआई-जनित स्पष्ट छवियों ने नीति निर्माताओं के बीच बड़े पैमाने पर बहस छेड़ दी है, अमेरिकी सांसदों ने एक विधेयक का प्रस्ताव रखा है, जो पीड़िताओं को डिजिटल रूप से नकली यौन छवियों पर मुकदमा करने की अनुमति देगा।
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी और प्रभावशाली व्यक्ति निखिल चंदवानी ने हाल ही में एक पाकिस्तानी हिंदू हंसराज और उसके परिवार को एक भयावह स्थिति से बचाने के लिए एक मिशन का नेतृत्व किया।
पटना, 31 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में गंगा तट पर देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा लगेगी। यह प्रतिमा गुजरात में नर्मदा के किनारे बने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से भी ऊंची होगी। पटना नगर निगम इससे संबंधित प्रस्ताव सरकार को भेजेगा।
रायगढ़ (महाराष्ट्र), 30 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य को हिलाकर रख देने वाले शिवबा संगठन के नेता मनोज जारांगे-पाटिल ने मंगलवार को कहा कि वह मुसलमानों के लिए आरक्षण और धनगर समुदाय के लिए श्रेणी में बदलाव के पक्ष में हैं।
नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। एचटी मीडिया समूह ने मंगलवार को मीडिया इंडस्ट्री में उभरते रुझानों की वजह से अपने एफएम रेडियो स्टेशन 'फीवर एफएम' को बंद करने का ऐलान किया है।
नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म उबर ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में अपना परिचालन शुरू किया, जिसका पहला पड़ाव श्रीनगर में था।