जादू-टोना के विवाद में दंपति सहित दो बच्चों को पीट-पीटकर मार डाला, रेल पटरी पर फेंकी थी लाशें
रांची, 17 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह मिले चारों शवों की पहचान हो गई है। चारों पश्चिम सिंहभूम में हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के नुर्दा गांव के एक ही परिवार के थे। इनकी हत्या डायन और जादू-टोना के विवाद में करने के बाद शवों को पटरी पर फेंक दिया गया था, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।