महाकुंभ : पांच सितारा होटल की सुविधाओं से युक्त होगी डोम सिटी, डायरेक्टर ने बताई इसकी खासियत

IANS | December 24, 2024 4:57 PM

महाकुंभ नगर, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। अध्यात्म की संगम नगरी प्रयागराज में होने वाले 2025 महाकुंभ को लेकर एक तरफ जहां युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, तो वहीं देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए भी कई नए प्रयोग किए जा रहे हैं। चाहे वह शहर का सुंदरीकरण हो या मंदिरों का। साथ ही इसके तहत प्रदेश में पहली बार जमीन से लगभग 15 फीट ऊपर डोम सिटी बसाने की तैयारी चल रही है। यहां से देश-दुनिया से आने वाले पर्यटक महाकुंभ का नजारा ले सकेंगे।

झूमते हुए नागा साधुओं के साथ देखने को मिला पंचदशनाम आवाहन अखाड़े की पेशवाई में भव्य नजारा

IANS | December 23, 2024 3:33 PM

महाकुंभ नगर, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रयागराज में साल 2025 में 13 जनवरी से 25 जनवरी तक चलने वाले महाकुंभ में अखाड़ों की अहम भूमिका है। मेला क्षेत्र में शिविर लगाने से पहले सभी 13 अखाड़ों की तरफ से धर्म ध्वजा की स्थापना की जा रही है। इसके साथ ही भव्य छावनी प्रवेश के साथ अखाड़ों के लिए कुंभ की औपचारिक शुरुआत हो रही है।

महानिर्वाणी अखाड़े की धर्म ध्वजा स्थापित, गौरवशाली रहा है यहां के धर्म योद्धाओं का इतिहास

IANS | December 22, 2024 6:09 PM

प्रयागराज, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। आस्था की नगरी प्रयागराज में लगने वाले 2025 महाकुंभ की तैयारियां अपने अंतिम चरण में चल रही हैं। वहीं, मेला क्षेत्र में शिविर लगाने से पहले सभी 13 अखाड़ों की तरफ से धर्म ध्वजा की स्थापना की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को महानिर्वाणी अखाड़े की धर्म ध्वजा स्थापित की गई। इस अवसर पर महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत यमुनापुरी महाराज ने आईएएनएस से खास बातचीत की।

महाकुंभ में कॉल करते ही 30 मिनट में पहुंचेगी ऑटोमेटिक ब्लोअर मिस्ट

IANS | December 22, 2024 2:31 PM

महाकुंभनगर, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। महाकुंभ में इस बार स्वच्छता के लिहाज से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सीएम योगी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने संत महात्माओं के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। यहां मच्छर और मक्खियों से पूरी तरह से निजात मिलेगी।

महाकुंभ में पहुंचे 'साइकिल वाले बाबा', भारत और सनातम धर्म की जय-जयकार का लिया संकल्प

IANS | December 22, 2024 12:29 PM

प्रयागराज, 22 नवंबर (आईएएनएस)। आस्था की संगम नगरी प्रयागराज में लगने वाले 2025 महाकुंभ की शुरुआत होने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। देश-दुनिया से श्रद्धालुओं और साधु-संतों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। उन्हीं में से एक संत आपको कुंभ क्षेत्र में साइकिल चलाते हुए जाएंगे।

महाकुंभ के लिए श्रीपंचाग्नि अखाड़े की खास तैयारियां, यहां जप-तप में लीन रहते हैं हजारों ब्रह्मचारी

IANS | December 21, 2024 3:15 PM

प्रयागराज, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। आस्था की नगरी संगम नगरी प्रयागराज में 2025 महाकुंभ की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। महाकुंभ के दौरान अखाड़ों का विशेष महत्व होता है। जिसमें साधु-संतों के कुल 13 अखाड़ों द्वारा भाग लिया जाता है। प्राचीन काल से ही इन अखाड़ों की स्नान पर्व की परंपरा चली आ रही है। उन्हीं अखाड़ों में से एक श्रीपंचाग्नि अखाड़ा है। श्रीपंचाग्नि अखाड़ा के महंत सोमेश्वरानंद ब्रह्मचारी ने अखाड़े की परंपरा और पहचान के बारे में जानकारी देते हुए आईएएनएस से विशेष बातचीत की।

ईएसआईसी से अक्टूबर में जुड़े 17.80 लाख नए सदस्य

IANS | December 18, 2024 5:34 PM

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) स्कीम से अक्टूबर में 17.80 लाख नए सदस्य जुड़े हैं। यह जानकारी श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा बुधवार को दी गई।

मोतिहारी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, लोगों से पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने की अपील

IANS | December 16, 2024 7:48 PM

मोतिहारी, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सभी घरों में सोलर सिस्टम लगाने और बिजली बिल से छुटकारा दिलाने की घोषणा की है। योजना के तहत हर व्यक्ति को एक यूनिट लगाने पर 78 हजार की सब्सिडी मिलेगी। साथ ही बिजली बिल में बचत के साथ-साथ बिल से मुक्ति भी मिलेगी।

धूमधाम से सम्पन्न हुआ पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के नए मुखिया महंत रामनौमी दास का पट्टाभिषेक

IANS | December 16, 2024 3:41 PM

प्रयागराज, 16 दिसंबर (आईएनएस)। कुंभ-महाकुंभ में नए मुखिया महंत महामंडलेश्वर के पट्टाभिषेक की परंपरा के तहत पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के पश्चिम पंघत के रामनौमी दास का पट्टाभिषेक बड़े धूमधाम के साथ किया गया। पट्टाभिषेक के बाद महंत अखाड़े की सामाजिक गतिविधियों को संचालित करते हैं। इसमें संस्कृत विद्यालय, गौशाला का संचालन, मतांतरण रोकने की मुहिम चलाना, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगवाना, गरीबों की बेटियों का विवाह कराना, अन्न क्षेत्र (भंडारा) का संचालन करना शामिल है।

रेलवे स्टेशनों पर ओएसओपी आउटलेट्स की संख्या बढ़कर 1,854 हुई, महिला कारीगरों को मिल रहा फायदा

IANS | December 16, 2024 2:19 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (ओएसओपी) स्कीम का विस्तार देश भर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर कर दिया गया है और इसके तहत 1,854 आउटलेट्स पर विभिन्न स्थानीय उत्पादों को बेचा जा रहा है।