महाकुंभ 2025 : ड्राई फ्रूट्स कारोबारी खुश, बोले 'खूब बिकेगा आने वाले दिनों में और बढ़ेगी मांग'

IANS | January 3, 2025 11:28 AM

प्रयागराज, 3 जनवरी (आईएएनएस)। प्रयागराज में भव्य रूप से महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। महाकुंभ में प्रसाद, मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्रियों में सूखे मेवे का भारी मात्रा में उपयोग किया जाएगा जिसके चलते इसकी मांग कई गुना बढ़ जाएगी। जिसे लेकर मेवा व्यापारी उत्साहित भी है । साथ ही इसे लेकर मेवा व्यापारियों ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है।

महाकुंभ : पुड़ी राम, दाल राम, लंका राम, भंडारे में अनोखे नाम के साथ परोसा जा रहा 'दिव्य' भोजन

IANS | January 2, 2025 4:15 PM

महाकुंभ नगर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। 2025 के आगाज के साथ प्रयागराज में लगने वाले देश दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होने जा रहा है और विभिन्न अखाड़ों की भव्य पेशवाई भी शुरू हो चुकी है। साधु-संतों द्वारा तीर्थराज प्रयागराज में डेरा डालने के बाद आस्था की संगम नगरी अपने आध्यमिक चरम पर है। इसके साथ ही संतों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए भी भोजन, भंडारे आदि की व्यवस्था भी शुरू हो चुकी है।

महाकुंभ में 25 लाख श्रद्धालुओं को भोजन कराने का संकल्प, 40 वर्षों से जारी है इस संस्था का भंडारा

IANS | December 31, 2024 2:06 PM

महाकुंभ नगर 31 दिसंबर (आईएएनएस)। धर्म और आस्था का सबसे बड़ा समागम महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से प्रयागराज में होने जा रहा है। लगभग 40 से 45 करोड़ श्रद्धालु पूरे देश और दुनिया से इस आयोजन में भाग लेने के लिए संगम तट पर आएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाकुंभ में स्नान के साथ-साथ दान का भी विशेष महत्व है, खासकर अन्नदान का। इस बार महाकुंभ के मौके पर कई संस्थाएं पुण्य कमाने के लिए यहां आकर भंडारों का आयोजन करेंगी। इनमें से एक प्रमुख संस्था है ओम नमः शिवाय, जो महाकुंभ से पहले ही भंडारे का आयोजन शुरू कर चुकी है।

निर्मला देवी की 'ग्रीन आर्मी' को पीएम मोदी से मिली प्रशंसा, सामाजिक बदलाव में अहम योगदान  

IANS | December 31, 2024 12:14 PM

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। वाराणसी के पास स्थित देवरा गांव की सशक्त महिला नेता निर्मला देवी ने अपनी 'ग्रीन आर्मी' के साथ मिलकर समाज में बदलाव की एक नई मिसाल पेश की है। महिलाएं, जिन्हें 'ग्रीन आर्मी' के नाम से जाना जाता है, वे संघर्ष और सामूहिक प्रयासों से समाज में बदलाव ला रही हैं।

केंद्र की सार्वजनिक शिकायत प्रणाली ने पिछले तीन वर्षों में 70 लाख लोगों की समस्याओं को सुलझाया

IANS | December 30, 2024 5:30 PM

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए बनाए गए केंद्रीयकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) ने पिछले तीन वर्षों (2022-2024) 70 लाख से अधिक शिकायतों को सफलतापूर्वक सुलझाया है। यह जानकारी सरकार द्वारा सोमवार को दी गई।

महाकुंभ : करीब 1200 साल पुराना है श्री पंचायती आनंद अखाड़ा का इतिहास, जहां नागा साधुओं ने की थी धर्म की रक्षा

IANS | December 30, 2024 3:29 PM

महाकुंभ नगर, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। संगम नगरी प्रयागराज में 2025 महाकुंभ की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रहीं हैं। 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे महाकुंभ में महज गिनती के कुछ दिन बचे हैं। हर 12 साल में एक विशेष स्थान पर आयोजित होने वाले महाकुंभ में लाखों-करोड़ों साधु-संत और श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। मान्यता के अनुसार, कुंभ मेले में स्नान करने से सभी पापों का नाश हो जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस पावन अवसर पर श्री पंचायती आनंद अखाड़ा के अध्यक्ष महंत शंकारानंद सरस्वती ने आईएएनएस से विशेष बातचीत की।

संतों ने दिया प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद, कहा- पीएम सनातन के बहुत बड़े प्रहरी

IANS | December 29, 2024 6:05 PM

महाकुंभ नगर, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। 2025 महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से प्रयागराज में होने जा रहा है। जिसको लेकर सरकार की ओर से खास तैयारियां चल रही हैं। पहली बार कुंभ आयोजन में एआई चैटबॉट का प्रयोग होगा। जिससे 11 भारतीय भाषाओं में कुंभ से जुड़ी हर तरह की जानकारी हासिल की जा सकेगी। मन की बात' में भी प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को संविधान दिवस और महाकुंभ का जिक्र किया। इसको लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी और अष्ट कौशल महंत जूना अखाड़ा के योगानंद गिरी ने आईएएनएस से विशेष बातचीत की।

जम्मू-कश्मीर : पीएम आवास योजना के तहत डोडा में बने 26 हजार मकान, जम्मू क्षेत्र में दूसरे स्थान पर

IANS | December 25, 2024 8:13 PM

डोडा, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2016 में शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना से देश में लोगों के जीवन में बड़े बदलाव आए हैं। सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को भी इसका लाभ हुआ है।

धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट : लोगों पर नहीं पड़ेगा कोई आर्थिक बोझ, 10 साल तक नहीं देने होंगे मेंटेनेंस चार्ज

IANS | December 24, 2024 7:06 PM

मुंबई, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट (डीआरपी) में लोगों को आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं वाला घर दिया जाएगा। इसके साथ ही अगले 10 वर्ष तक किसी प्रकार का कोई मेंटेनेंस चार्ज नहीं लिया जाएगा।

महाकुंभ में बसने जा रही है त्रिवेणी के किनारे 5 करोड़ 51 लाख रुद्राक्ष की अनोखी दुनिया

IANS | December 24, 2024 5:45 PM

महाकुंभ नगर, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रयागराज महाकुंभ में 5 करोड़ 51 लाख रुद्राक्ष की अनोखी दुनिया बसने जा रही है। इसके लिए संत परमहंस आश्रम, बाबूगंज सगरा अमेठी के पीठाधीश्वर अभय चैतन्य ब्रह्मचारी मौनी बाबा ने संकल्प लिया है। अभय चैतन्य ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में बताया कि 5 करोड़ 51 लाख रुद्राक्ष से संगम किनारे बारह ज्योतिर्लिंग का निर्माण किया जा रहा है। इस शिव साधना को स्वरूप देने के 125 करोड़ आहुतियां दी जानी है।