पीएम मोदी के 'क्लीन इंडिया' मिशन को आगे बढ़ा रहे 72 वर्षीय रामचंद्र स्वामी
चरखी दादरी, 19 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'क्लीन इंडिया' मिशन से प्रेरित होकर 72 वर्षीय रामचंद्र स्वामी पिछले 10 वर्षों से बिना किसी सरकारी मदद के सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर रहे हैं। उन्होंने अपनी झाड़ू से देश को स्वच्छ बनाने की ठानी और आज भी यह मुहिम जारी रखे हुए हैं। उनका कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रेरित होकर सफाई करते हैं और उनके लिए यह सिर्फ एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य बन चुका है।