दिल्ली में सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ने किया विश्व खाद्य दिवस का आयोजन, पौष्टिक खाद्य पदार्थ पर दिया जोर
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित विश्व खाद्य दिवस समारोह में ‘बेहतर जीवन के लिए पौष्टिक खाद्य पदार्थ’ विषय पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री राम नाथ ठाकुर और दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन के कार्यकारी मेयर हिल-लुईस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।