शारदीय नवरात्र पर ग्रहों का बना अद्भुत योग, ऐसे ग्रह संयोग में आयोजित होता है प्रयागराज कुंभ
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। शारदीय नवरात्र का गुरुवार को पहला दिन रहा। मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शक्ति की उपासना का यह पर्व प्रारंभ हो गया है। मां शक्ति के नौ रूपों की पूजा इस दौरान होती है। ऐसे में तमाम साधक मां की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए नवरात्रि का व्रत भी रखते हैं।