कीड़े जैसी दिखने वाली 'कीड़ा जड़ी' कई रोगों के लिए काल समान, कीमत सुन हो जाएंगे हैरान!

IANS | March 23, 2025 12:27 PM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। कीड़ा जड़ी एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जो पारंपरिक चिकित्सा में लंबे समय से उपयोग में लाई जा रही है। यह मुख्य रूप से हिमालयी क्षेत्रों और तिब्बत में पाई जाती है। इसे "हिमालय की अद्भुत जड़ी-बूटी" भी कहा जाता है। कीड़ा जड़ी को स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़े विभिन्न समस्याओं के समाधान के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसके फायदे काफी हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है।

पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सर्वोच्च बलिदान को किया याद

IANS | March 23, 2025 9:56 AM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेताओं ने रविवार को शहीद दिवस पर महानायकों को याद किया। शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया।

भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में 27 साल बाद एलएचबी कोच, यात्रियों को मिलेगा बेहतर अनुभव

IANS | March 23, 2025 9:33 AM

भागलपुर, 23 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय रेल ने भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को 27 साल बाद एक बड़े बदलाव के साथ अपग्रेड किया है। अब यह ट्रेन पुराने की जगह नए एलएचबी (लिंके हॉफमैन बुश) कोच के साथ चलेगी।

अजंता फार्मा के सह-संस्थापक और उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल को 'काउंसलर ऑफ द ईयर' पुरस्कार से क‍िया सम्मानित

IANS | March 22, 2025 11:49 PM

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई में युगांडा के मानद वाणिज्य दूत और एक प्रसिद्ध परोपकारी व्यक्ति मधुसूदन अग्रवाल को हाल ही में 'काउंसलर ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें मानद काउंसलर कॉर्प्स डिप्लोमैटिक-इंडिया (एचसीसीडी) द्वारा दिया गया।

सिडनी में भक्ति का नया अध्याय : बीएपीएस मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन

IANS | March 22, 2025 7:24 PM

सिडनी, 22 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के आध्यात्मिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। सिडनी में 25 एकड़ भूमि पर निर्मित भव्य बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर की मूर्ति प्रतिष्ठा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं था, बल्कि भक्ति, निस्वार्थ सेवा और गुरु की अनुपम कृपा का दिव्य उत्सव था।

लखनऊ : उद्योगपतियों ने की 'पीएम मित्र पार्क योजना' की तारीफ, कहा- ग्लोबल लेवल पर यूपी को मिलेगी नई पहचान

IANS | March 22, 2025 4:04 PM

लखनऊ, 22 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘पीएम मित्र पार्क योजना’ के अंतर्गत लखनऊ-हरदोई सीमा पर 1,000 एकड़ में मेगा टेक्सटाइल और अपैरल पार्क की स्थापना के लिए इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

'लाइफ के म्यूजिक' को बैलेंस करती है 'क्रोमोथेरेपी', नींद न आए तो बस रंगों की दुनिया में खो जाएं, मिलेगा लाभ

IANS | March 22, 2025 3:27 PM

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। हर रंग कुछ कहता है। दिल दुख से भरा हो तो दुनिया बदरंग और अगर मन प्रसन्न हो तो पूरा माहौल रंग में सराबोर। ये रंग सिर्फ मूड बनाने या बिगाड़ने में ही नहीं बल्कि मीठी नींद सुलाने में भी मददगार साबित होते हैं। एक थेरेपी है जिसका चलन पिछले कुछ दशकों में खूब बढ़ा है और इस कलर थेरेपी को नाम दिया गया है क्रोमोथेरेपी। इसमें गुण बहुत सारे हैं और इसे ही लेकर आईएएनएस ने बात की आयुष निदेशालय दिल्ली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसएजी) और इहबास इकाई के प्रभारी डॉक्टर अशोक शर्मा से।

'सिल्क सिटी' के तौर पर है भागलपुर की पहचान, विदेशों में भी बढ़ रही डिमांड

IANS | March 22, 2025 2:37 PM

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। भारत के हस्तशिल्प ने सदियों से अपनी रचनात्मकता, सौंदर्य और उत्कृष्ट शिल्प कौशल से दुनिया को आकर्षित किया है। भारत के हस्तशिल्प उद्योग समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुए हैं। पारंपरिक कला, वास्तुकला, अनगिनत कलाकृतियां बिहार को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य बनाती हैं। इन्हीं में से एक है सिल्क। हाथ से बुना और बड़ी मेहनत से गढ़े गए इस कपड़े की डिमांड सात समंदर पार तक है। भागलपुरी सिल्क से जुड़े कारीगर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की तो महीन कपड़े की बारीकी समझाई।

काशी का महिषासुर मर्दिनी मंदिर : दिन में तीन बार बदलता है ‘स्वप्नेश्वरी’ का रूप

IANS | March 22, 2025 2:36 PM

वाराणसी, 22 मार्च (आईएएनएस)। ‘जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते...।' मां दुर्गा की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाला है। देश के साथ ही दुनिया भर में माता के कई प्राचीन मंदिर हैं। इन्हीं में से एक है भगवान शिव की नगरी काशी के भद्र वन (भदैनी) में स्थित मां महिषासुर मर्दिनी का मंदिर। महिषासुर का नाश कर भक्तों की रक्षा करने वाली माता की पूजा यहां ‘स्वप्नेश्वरी’ के नाम से की जाती है।

समस्तीपुर : ‘पीएम इंटर्नशिप योजना’ के तहत मिलेंगे हर माह 5 हजार, कई कंपनियों ने दिखाई रुचि

IANS | March 22, 2025 1:16 PM

समस्तीपुर, 22 मार्च (आईएएनएस)। पीएम मोदी की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक ‘प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना’ से युवाओं को काफी लाभ हो रहा है। इसी के चलते अब इस योजना की शुरुआत बिहार के समस्तीपुर में भी की गई है। इस योजना के तहत जिला नियोजनालय विभाग विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ मिलकर युवाओं को इंटर्नशिप के सुनहरे अवसर प्रदान कर रहा है।