दिल्ली : फीस विवाद में छात्रों के रोके गए प्रवेश पत्र जारी करने के निर्देश
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के दक्षिण जिले की बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने गुरुवार को उन छात्रों के पक्ष में अंतरिम आदेश दिया, जिनके प्रवेश पत्र राष्ट्रीय राजधानी के एक स्कूल ने फीस भुगतान विवाद के कारण रोक लिए थे।