प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी समुदाय से की ‘विकसित भारत’ के निर्माण में भागीदार बनने की अपील

IANS | January 5, 2025 10:16 PM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। देश के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भूमिका तब और महत्वपूर्ण हो जाती है, जब देश ‘विकसित भारत’ बनने के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के हर मंच से हमेशा प्रवासी भारतीयों के योगदान की सराहना की है। चाहे वह आर्थिक निवेश, ज्ञान साझा करने या वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को बढ़ाने या किसी और माध्यम की हो।

प्रवासी भारतीय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' होगी केंद्र में

IANS | January 5, 2025 9:14 PM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की सीढ़ियां चढ़ रहा है। भारत सरकार ने विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के कल्याण के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है, जैसे ई-माइग्रेट और प्रवासी बीमा योजना, जो उनके लिए सहूलियत, मदद और सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं।

एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए लॉन्च की दो नई डिपॉजिट स्कीम

IANS | January 4, 2025 1:25 PM

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए दो नई डिपॉजिट स्कीम, 'हर घर लखपति' और 'एसबीआई पैट्रन्स' की घोषणा की है।

गांव जितने समृद्ध होंगे विकसित भारत का संकल्प उतना साकार होगा : पीएम मोदी

IANS | January 4, 2025 9:46 AM

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मोदी उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। पीएम मोदी ने इस महोत्सव को अर्थव्यवस्था के लिए उपयोगी बताया है।

महाकुंभ 2025 : ड्राई फ्रूट्स कारोबारी खुश, बोले 'खूब बिकेगा आने वाले दिनों में और बढ़ेगी मांग'

IANS | January 3, 2025 11:28 AM

प्रयागराज, 3 जनवरी (आईएएनएस)। प्रयागराज में भव्य रूप से महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। महाकुंभ में प्रसाद, मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्रियों में सूखे मेवे का भारी मात्रा में उपयोग किया जाएगा जिसके चलते इसकी मांग कई गुना बढ़ जाएगी। जिसे लेकर मेवा व्यापारी उत्साहित भी है । साथ ही इसे लेकर मेवा व्यापारियों ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है।

महाकुंभ : पुड़ी राम, दाल राम, लंका राम, भंडारे में अनोखे नाम के साथ परोसा जा रहा 'दिव्य' भोजन

IANS | January 2, 2025 4:15 PM

महाकुंभ नगर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। 2025 के आगाज के साथ प्रयागराज में लगने वाले देश दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होने जा रहा है और विभिन्न अखाड़ों की भव्य पेशवाई भी शुरू हो चुकी है। साधु-संतों द्वारा तीर्थराज प्रयागराज में डेरा डालने के बाद आस्था की संगम नगरी अपने आध्यमिक चरम पर है। इसके साथ ही संतों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए भी भोजन, भंडारे आदि की व्यवस्था भी शुरू हो चुकी है।

महाकुंभ में 25 लाख श्रद्धालुओं को भोजन कराने का संकल्प, 40 वर्षों से जारी है इस संस्था का भंडारा

IANS | December 31, 2024 2:06 PM

महाकुंभ नगर 31 दिसंबर (आईएएनएस)। धर्म और आस्था का सबसे बड़ा समागम महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से प्रयागराज में होने जा रहा है। लगभग 40 से 45 करोड़ श्रद्धालु पूरे देश और दुनिया से इस आयोजन में भाग लेने के लिए संगम तट पर आएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाकुंभ में स्नान के साथ-साथ दान का भी विशेष महत्व है, खासकर अन्नदान का। इस बार महाकुंभ के मौके पर कई संस्थाएं पुण्य कमाने के लिए यहां आकर भंडारों का आयोजन करेंगी। इनमें से एक प्रमुख संस्था है ओम नमः शिवाय, जो महाकुंभ से पहले ही भंडारे का आयोजन शुरू कर चुकी है।

निर्मला देवी की 'ग्रीन आर्मी' को पीएम मोदी से मिली प्रशंसा, सामाजिक बदलाव में अहम योगदान  

IANS | December 31, 2024 12:14 PM

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। वाराणसी के पास स्थित देवरा गांव की सशक्त महिला नेता निर्मला देवी ने अपनी 'ग्रीन आर्मी' के साथ मिलकर समाज में बदलाव की एक नई मिसाल पेश की है। महिलाएं, जिन्हें 'ग्रीन आर्मी' के नाम से जाना जाता है, वे संघर्ष और सामूहिक प्रयासों से समाज में बदलाव ला रही हैं।

केंद्र की सार्वजनिक शिकायत प्रणाली ने पिछले तीन वर्षों में 70 लाख लोगों की समस्याओं को सुलझाया

IANS | December 30, 2024 5:30 PM

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए बनाए गए केंद्रीयकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) ने पिछले तीन वर्षों (2022-2024) 70 लाख से अधिक शिकायतों को सफलतापूर्वक सुलझाया है। यह जानकारी सरकार द्वारा सोमवार को दी गई।

महाकुंभ : करीब 1200 साल पुराना है श्री पंचायती आनंद अखाड़ा का इतिहास, जहां नागा साधुओं ने की थी धर्म की रक्षा

IANS | December 30, 2024 3:29 PM

महाकुंभ नगर, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। संगम नगरी प्रयागराज में 2025 महाकुंभ की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रहीं हैं। 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे महाकुंभ में महज गिनती के कुछ दिन बचे हैं। हर 12 साल में एक विशेष स्थान पर आयोजित होने वाले महाकुंभ में लाखों-करोड़ों साधु-संत और श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। मान्यता के अनुसार, कुंभ मेले में स्नान करने से सभी पापों का नाश हो जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस पावन अवसर पर श्री पंचायती आनंद अखाड़ा के अध्यक्ष महंत शंकारानंद सरस्वती ने आईएएनएस से विशेष बातचीत की।