7 अक्टूबर: जब मदर टेरेसा ने शुरू किया 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' का सफर

IANS | October 6, 2024 7:02 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। 7 अक्टूबर, 1950...यह वही दिन है जब कोलकाता में एक छोटे से संगठन ने मानवता की सेवा का एक ऐसा संकल्प लिया, जिसने दुनिया को प्रेरित किया। यह संगठन था 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी', जिसकी नींव मदर टेरेसा ने रखी थी। मदर टेरेसा, एक नाम जिसे सुनते ही हमें प्रेम, दया और समर्पण का एहसास होता है। एक साधारण सी साड़ी पहनने वाली मदर टेरेसा, दुनिया भर में लाखों लोगों के लिए मसीहा थीं। उनकी मुस्कान में इतनी शक्ति थी कि वह किसी भी दुखी दिल को शांत कर सकती थी। उनकी आंखों में इतनी गहराई थी कि वे किसी भी पीड़ित को आशा दे सकती थीं।

नवरात्रि पर होती है असुर की पूजा, महिषासुर वध को छल मानता है ये समुदाय

IANS | October 6, 2024 3:51 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवरात्रि के दौरान जहां अधिकांश लोग देवी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। लेकिन देश में कुछ ऐसे भी मंदिर हैं जहां लोग नवरात्रि में महिषासुर की पूजा करते हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी और क्या है इसके पीछे की वजह।

नवरात्रि में नारी शक्ति का जश्न मनाते रीजनल सिनेमा की बात जो नैरेटिव बदल रहा है

IANS | October 6, 2024 1:06 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। 'या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः', शक्ति का महापर्व भारत मना रहा है। देवी के श्रीचरणों में श्रद्धाभक्ति अर्पित करने को हमारे सिनेमा ने हमें कई मौके दिए हैं, लेकिन पिछले एकाध साल में जो रीजनल सिनेमा ने कर दिखाया है वो कमाल है। महिला को शक्ति क्यों कहते हैं ये बिना खून खराबे के कर दिखाया है।

6 अक्टूबर : भजनलाल और जीतन राम मांझी; दो अलग रास्तों की एक राजनीतिक मंजिल

IANS | October 5, 2024 8:45 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। तीन बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहने वाले भजनलाल बिश्नोई को एक ऐसा नेता माना जाता था जिनके लिए राजनीति में कुछ भी करना असंभव नहीं था। 6 अक्टूबर 1930 को संयुक्त पंजाब के बहावलपुर में पैदा हुए भजनलाल के राजनीतिक जीवन के कई किस्से बड़े मशहूर हैं। उनकी राजनीतिक क्षमताओं के बारे में 1980 का वह किस्सा बड़ा चर्चित है जब उन्होंने अपने करीब 40 विधायकों के साथ कांग्रेस में जाकर सबको चौंका दिया था।

जन्मदिन विशेष : कैमरा, लाइट, साउंड एंड एक्शन, जग 'दस्तूरी' में मन 'कस्तूरी' खोजता अदाकार

IANS | October 5, 2024 8:52 AM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। बनारसी होना एक शब्द नहीं, संस्कार है। यही संस्कार कूट-कूट कर संजय मिश्रा में भरा है। साधारण कद-काठी और चेहरा, कैमरे के सामने असाधारण अदाकारी संजय मिश्रा को अपने दौर के कलाकारों से बेहद अलग बनाती है।

रानी दुर्गावती : अतीत का गौरव और वर्तमान समय की आदर्श

प्रमोद पेठकर | October 5, 2024 8:43 AM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। 5 अक्टूबर को रानी दुर्गावती का 500वां जन्मदिन है। उसका प्रेरक स्मरण इतने वर्षों के पश्चात भी मन को गौरवान्वित करता है। विद्यार्थी थे तो एक गीत कई बार गाया था - 'दुर्गावती जब रण में निकली, हाथों में थी तलवारे दो, धरती कांपी आकाश हिला जब हिलने लगी तलवारें दो।' इस गीत के बोल आज भी गाने का मन करता है।

शिक्षक दिवस 2024 : चुनौतियों के समाधान और शिक्षकों के सशक्तिकरण का समय

IANS | October 4, 2024 3:56 PM

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुनिया में शिक्षक न होते, तो हर किसी के पास सवाल होते लेकिन जवाब नहीं होते। ना हमें अपने सबक याद होते और न ही दुनिया के लीडर्स तैयार होते। शिक्षकों के बगैर ये दुनिया बड़ी खाली रह जाती। हमारे जीवन में ज्ञान का बीज बोकर हमारे मन को प्रेरित करने वाले शिक्षक हमारे मार्गदर्शक, हमारे प्रेरणास्रोत और हमारे दोस्त हैं। 5 अक्टूबर को मनाया जाने वाले विश्व शिक्षक दिवस शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करता है।

भगवती चरण वर्मा : जीवन के 'चित्र' पर अपने लेख की अमिट छाप छोड़ने वाले "चित्रलेखा" के सृजनहार

IANS | October 4, 2024 12:43 PM

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। जब हिंदी साहित्य में नवीनता और मौलिकता की धारा बह रही थी। उसी धारा के प्रवाह में एक ऐसा नाम उभरा जिसने शब्दों को जीवन दिया और भावनाओं को अमर कर दिया। भगवती चरण वर्मा, जो अपने युग की धड़कन को सुनते और अपने साहित्य में जीवन के गहरे अनुभवों को संजोते थे। उनका लेखन, चाहे वह उपन्यास हो या काव्य, समाज की सच्चाइयों का आईना था।

दिल्ली की रामलीला को अयोध्या शोध संस्थान ने माना सबसे बेहतर

IANS | October 3, 2024 9:21 PM

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली की एक रामलीला ऐसी है जो न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में ख्याति अर्जित कर रही है। 'श्रीराम भारतीय कला केंद्र' (एसबीकेके) में होने वाली यह रामलीला 'श्री राम' 1957 में शुरू हुई थी। इसे अयोध्या शोध संस्थान ने रामायण का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन माना है।

शारदीय नवरात्र पर ग्रहों का बना अद्भुत योग, ऐसे ग्रह संयोग में आयोजित होता है प्रयागराज कुंभ

IANS | October 3, 2024 7:25 PM

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। शारदीय नवरात्र का गुरुवार को पहला दिन रहा। मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शक्ति की उपासना का यह पर्व प्रारंभ हो गया है। मां शक्ति के नौ रूपों की पूजा इस दौरान होती है। ऐसे में तमाम साधक मां की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए नवरात्रि का व्रत भी रखते हैं।