अबू धाबी के बीएपीएस हिंदू मंदिर में 20 से अधिक देशों के रक्षा प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत

IANS | January 15, 2025 4:10 PM

अबू धाबी, 15 जनवरी (आईएएनएस)। बीएपीएस हिंदू मंदिर ने नए साल की शुरुआत ‘एकता, विविधता और सौहार्द’ के अनोखे उत्सव के साथ की। इस अवसर पर 20 से अधिक देशों के रक्षा प्रतिनिधि, उनके परिवार और कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

जुकरबर्ग का दावा गलत, भारत की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर फिर जताया भरोसा : अश्विनी वैष्णव

IANS | January 13, 2025 8:33 PM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के उस बयान को "तथ्यात्मक रूप से गलत" बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि कोविड-19 के बाद भारत समेत दुनिया के लगभग सभी देशों में सत्ता परिवर्तन हुए हैं जो सरकारों के प्रति लोगों में विश्वास की कमी को दर्शाता है।

'यंग इंडिया' काम करने के सही तरीके की रखता है समझ, 'काम के घंटों' का कॉन्सेप्ट नहीं सही : टॉप फाउंडर्स

IANS | January 11, 2025 5:33 PM

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। एलएंडटी के चेयरमैन एस.एन. सुब्रह्मण्यन द्वारा कर्मचारियों को सप्ताह में 90 घंटे काम करने के सुझाव पर विवाद बढ़ने के बीच, लीडिंग स्टार्टअप फाउंडर और निवेशकों ने शनिवार को कहा कि 'यंग इंडिया' नहीं चाहता कि उसे बताया जाए कि उसे क्या करना है और हमें उनका सम्मान करना चाहिए।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ, फूलों से सज गया भगवान का दिव्य दरबार

IANS | January 11, 2025 11:03 AM

अयोध्या, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर आज से वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने का सिलसिला जारी है।

सबसे पहले प्रवासी भारतीय दिवस में पीएम मोदी ने की थी एक नई शुरुआत, 'मोदी आर्काइव' ने दी जानकारी

IANS | January 9, 2025 12:39 PM

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर 'मोदी आर्काइव' अकाउंट के जरिए प्रवासी भारतीय दिवस के बारे में खास जानकारी दी गई।

महाकुंभ : अनूठी कला और वेशभूषा से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही जंगम संतों की टोली

IANS | January 8, 2025 6:06 PM

महाकुंभ नगर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। आस्था की संगम नगरी प्रयागराज पूरी तरह से महाकुंभ के रंग में सराबोर हो चुकी है। 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे महाकुंभ के लिए भारत के साधु-संत अपने-अपने अखाड़ों के साथ भव्य पेशवाई निकालते हुए महाकुंभ नगर में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं, प्रयागराज में संत समाज के साथ जंगम संतों की टोली भी घूमती नजर आ रही है। जंगम संतों की अनूठी कला और वेशभूषा मेले में लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

महाकुंभ : एचएमपीवी वायरस की चुनौती को देखते हुए संत समाज सतर्क - रवींद्र पुरी

IANS | January 8, 2025 5:20 PM

महाकुंभ नगर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। तीर्थराज प्रयागराज में आस्था के सबसे बड़े मेले महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से होने जा रही है। कुंभ में करोड़ों लोगों के आगमन की उम्मीद के बीच शासन-प्रशासन ने अपने स्तर से सभी तैयारियां की हैं। इसी बीच एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) के केस भारत में आने के बाद कुंभ मेले में सावधानी और सुरक्षा की चुनौती भी बढ़ने जा रही है।

बिहार : सीएए के तहत आरा में बांग्लादेशी महिला को 40 साल बाद मिली भारतीय नागरिकता, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

IANS | January 6, 2025 5:00 PM

आरा, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के आरा में एक महिला ने भारतीय नागरिकता के लिए 40 वर्षों का लंबा इंतजार किया। महिला पिछले 40 वर्षों से आरा शहर के चित्र टोली रोड में वीजा लेकर रह रही थी। लेकिन, अब महिला को भारतीय नागरिकता मिल गई है। यह बिहार के लिए पहला मामला है। जिन्हें नागरिकता नियम, 2009 के (11क) के उपनियम (1) और नियम (13क) के तहत राज्य स्तरीय सशक्त समिति की नागरिक निबंधन के तहत नागरिकता मिली है। महिला पिछले 40 वर्षों से अपनी नागरिकता को लेकर कभी थाने तो कभी वीजा के लिए दूतावास का चक्कर लगा रही थी।

पीएम मोदी का 'चलो इंडिया' अभियान, प्रवासी भारतीयों को लुभा कर भारत की छवि कर रहा मजबूत

IANS | January 5, 2025 10:31 PM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने और देश की वैश्विक छवि को मजबूत करने के लिए 'चलो इंडिया' अभियान शुरू किया। जिसका उद्देश्य भारत को एक जीवंत और विविध पर्यटन स्थल के रूप में प्रस्तुत करना है। यह अभियान प्रवासी भारतीयों को मुफ्त वीजा देने की व्यवस्था करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी समुदाय से की ‘विकसित भारत’ के निर्माण में भागीदार बनने की अपील

IANS | January 5, 2025 10:16 PM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। देश के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भूमिका तब और महत्वपूर्ण हो जाती है, जब देश ‘विकसित भारत’ बनने के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के हर मंच से हमेशा प्रवासी भारतीयों के योगदान की सराहना की है। चाहे वह आर्थिक निवेश, ज्ञान साझा करने या वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को बढ़ाने या किसी और माध्यम की हो।