मोतिहारी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, लोगों से पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने की अपील
मोतिहारी, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सभी घरों में सोलर सिस्टम लगाने और बिजली बिल से छुटकारा दिलाने की घोषणा की है। योजना के तहत हर व्यक्ति को एक यूनिट लगाने पर 78 हजार की सब्सिडी मिलेगी। साथ ही बिजली बिल में बचत के साथ-साथ बिल से मुक्ति भी मिलेगी।