अमृत उद्यान 30 मार्च 2025 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा

IANS | February 2, 2025 8:17 PM

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में अमृत उद्यान 2 फरवरी से 30 मार्च 2025 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। सोमवार को रखरखाव के दिन को छोड़कर लोग हफ्ते में 6 दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच उद्यान में आ सकते हैं।

बजट 2025-26 : स्मार्टफोन और ईवी हुई सस्ती, टीवी, फैब्रिक समेत ये उत्पाद हुए महंगे

IANS | February 1, 2025 6:36 PM

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट 2025-26 पेश करते हुए बेसिक कस्टम ड्यूटी (बीसीडी) में कुछ महत्वपूर्ण बदलावों का ऐलान किया, जिसका असर आने वाले समय में कई वस्तुओं की कीमतों पर दिखेगा।

बेमिसाल बुरहानपुर : 'जल जीवन मिशन' के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने में नंबर वन, जल कर वसूली में भी कीर्तिमान

IANS | January 30, 2025 11:00 PM

बुरहानपुर, 30 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला देश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां 'जल जीवन मिशन' के तहत हर घर में नल से जल पहुंचाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में शासन ने जल स्रोतों से घरों तक पाइप के जरिए जल की आपूर्ति सुनिश्चित की है।

सुधा मूर्ति ने कहा, 'मुझे भारतीय पुरातत्व बहुत पसंद है', अपने फिट रहने की वजह भी बताई

IANS | January 30, 2025 9:24 PM

जयपुर, 30 जनवरी (आईएएनएस)। राज्यसभा सांसद व मशहूर बिजनेसमैन और इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने हाल ही में अपने कुंभ स्नान और पीएम मोदी के फिट इंडिया अभियान पर बातचीत की।

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, भक्तों ने किया फैसले का स्वागत

IANS | January 30, 2025 10:23 AM

मुंबई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में भक्तों के लिए आज से ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत, स्कर्ट, कटे-फटे कपड़े और रिवीलिंग ड्रेस पहनकर मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

कांग्रेस, आप और सीपीआई ने यूसीसी समिति के सामने सुझाव रखने से बनाई थी दूरी : मनु गौड़

IANS | January 28, 2025 8:22 PM

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो गई है। ऐसे में यूसीसी के ड्रॉफ्ट को बनाने के लिए जो शत्रुध्न सिंह की कमेटी बनी थी उसके सदस्य मनु गौड़ ने आईएएनएस से खास बातचीत की। उन्होंने यूसीसी को लेकर सरकार के दृष्टिकोण, जनता के सुझावों और इसके फायदे के बारे में बताया।

आध्यात्मिक इंफ्रास्ट्रक्चर : कुंभ कैसे भारत की लीडरशिप की कहानी को प्रेरित करता है

गौतम अदाणी | January 27, 2025 6:12 PM

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। मानव सभाओं के विशाल संसार में, कुंभ मेले जैसी कोई दूसरी घटना नहीं है। एक कंपनी के रूप में, हम इस वर्ष मेले में गहराई से जुड़े हुए हैं। हर बार जब मैं इस विषय पर चर्चा करता हूं, तो हमारे पूर्वजों की दूरदृष्टि के प्रति मेरा सम्मान और बढ़ जाता है। मैंने भारत में बंदरगाह, हवाई अड्डे और ऊर्जा नेटवर्क बनाए हैं, लेकिन कुंभ मेले को देखकर मैं दंग रह जाता हूं। यह "आध्यात्मिक इंफ्रास्ट्रक्चर" का वह जादू है जिसने हमारी सभ्यता को हजारों वर्षों से जीवित रखा है।

शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण देने की घोषणा पर बेटे अंशुमान ने कहा- सरकार के निर्णय का दिल से स्वागत

IANS | January 26, 2025 5:57 PM

पटना, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारत सरकार ने बिहार की सात हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की है। इन हस्तियों में बिहार की स्वर कोकिला नाम से मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का नाम भी शामिल हैं। शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। भारत सरकार की इस घोषणा पर शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमान सिन्हा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए खुशी व्यक्त की।

भोपाल का जनजातीय संग्रहालय डिजाइन करने वाले हरचंदन सिंह भट्टी को पद्म श्री सम्मान, बोले 'मेरे लिए गर्व की बात'

IANS | January 26, 2025 4:00 PM

भोपाल, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश से पांच महान हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है, जिनमें से एक नाम भोपाल के आर्ट डिजाइनर और भारत भवन के रूपांकर विभाग के निदेशक हरचंदन सिंह भट्टी का है। उन्हें कला के क्षेत्र में इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है।

पीएम मोदी के जवाबी पत्र से 95 साल की गीता देवी को मिली नई ऊर्जा, कहा- 'उनके जैसा कोई नहीं'

IANS | January 25, 2025 11:12 AM

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के देवघर की रहने वाली गीता देवी (95) ने कई प्रधानमंत्री देखे, लेकिन उनके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा कोई नहीं है। वह हर दिन पीएम मोदी को समाचार में देखती हैं और उनकी तस्वीर से बात करती हैं। जब गीता देवी को उनके पत्र का पीएम मोदी ने जवाब दिया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।