2 करोड़ से अधिक युवाओं की भागीदारी के साथ 'माई भारत' देश का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म बना
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के युवाओं को सशक्त बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने को लेकर मेरा युवा भारत (माई भारत') केंद्र सरकार की एक ऐतिहासिक पहल बनकर उभरा है। केंद्र द्वारा शुक्रवार को दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अपनी शुरुआत के दो वर्ष से भी कम समय में 'माई भारत' 2 करोड़ से अधिक युवाओं और 1.20 लाख से अधिक साझेदार संगठनों को एक साथ जोड़कर देश का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म बन गया है।