संस्कृति से जुड़ाव धीमी कर सकता है शरीर की उम्र बढ़ने की रफ्तार, नई रिसर्च में खुलासा

IANS | July 17, 2026 12:33 PM

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। उम्र बढ़ना जिंदगी का एक सामान्य हिस्सा है, लेकिन हर व्यक्ति के शरीर पर इसका असर एक जैसा नहीं पड़ता। कुछ लोग अपनी वास्तविक उम्र से ज्यादा स्वस्थ और सक्रिय नजर आते हैं, जबकि कुछ लोगों में उम्र का असर जल्दी दिखाई देने लगता है। वैज्ञानिक इसे फिजियोलॉजिकल एज, यानी शरीर की वास्तविक कार्यक्षमता से जुड़ी उम्र के रूप में देखते हैं। अब एक नई रिसर्च में सामने आया है कि सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े रहने वाले लोगों में शरीर की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है।

आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट में क्या-क्या हुआ बदलाव? जानिए कैसे होगी टिकट बुकिंग और क्या हैं नए फीचर्स

IANS | July 16, 2026 9:17 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने अपने करोड़ों यात्रियों के लिए नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस नए पोर्टल का उद्देश्य टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पहले से अधिक तेज, आसान और यूजर फ्रेंडली बनाना है। फिलहाल वेबसाइट का बीटा वर्जन जारी किया गया है, ताकि यात्रियों से फीडबैक लेकर इसमें जरूरी सुधार किए जा सकें। रेलवे का कहना है कि अगले कुछ सप्ताह में सभी सुझावों को शामिल करने के बाद नया पोर्टल पूरी तरह से लॉन्च कर दिया जाएगा।

भारत की पहली निजी ऑर्बिटल रॉकेट उड़ान की तैयारी तेजी, 18 जुलाई को विक्रम-1 की पहली टेस्ट फ्लाइट करेगी स्काईरूट एयरोस्पेस

IANS | July 16, 2026 8:43 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। देश की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 18 जुलाई को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर (एसडीएससी-शार) के पहले लॉन्च पैड से अपने विक्रम-1 ऑर्बिटल रॉकेट की पहली टेस्ट फ्लाइट का प्रयास करेगी।

भारत और फिनलैंड यूरोपीय संघ के एफटीए के तहत अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए तैयार हैं: पीयूष गोयल

IANS | July 16, 2026 8:31 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को फिनलैंड की उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री रिक्का पुर्रा से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच आर्थिक और वित्तीय सहयोग को मजबूत बनाने, व्यापार और निवेश बढ़ाने तथा डिजिटलीकरण और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी का विस्तार करने पर चर्चा की।

नोएडा के कई सेक्टरों में खराब मोबाइल नेटवर्क से कामकाज प्रभावित, कर्मचारियों ने ट्राई से की ड्राइव टेस्ट कराने की मांग

IANS | July 16, 2026 7:32 PM

नोएडा, 16 जुलाई (आईएएनएस)। एक ओर भारत दुनिया में 6जी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश के नोएडा के कई सेक्टरों और दिल्ली से सटे सीमावर्ती इलाकों में कंपनियां लंबे समय से खराब मोबाइल नेटवर्क और बार-बार कॉल ड्रॉप की समस्या से जूझ रही हैं। लगातार आ रही इस दिक्कत से लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है।

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में न्यूजेन सॉफ्टवेयर का मुनाफा 41 प्रतिशत घटा, तिमाही आधार पर राजस्व और ऑपरेटिंग प्रदर्शन भी कमजोर

IANS | July 16, 2026 6:37 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। आईटी कंपनी न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में प्रदर्शन कमजोर रहा। इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा (नेट प्रॉफिट) तिमाही आधार पर 40.9 प्रतिशत घटकर 62.8 करोड़ रुपए रह गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 106 करोड़ रुपए था।

एप्पल ने भारत में लॉन्च किया 'बैक टू स्कूल' ऑफर, मैक खरीदने पर मिलेगा फ्री एयरपॉड्स

IANS | July 16, 2026 6:14 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी टेक दिग्गज एप्पल इंक. ने गुरुवार को भारत में अपना 'बैक टू स्कूल एजुकेशन' ऑफर लॉन्च किया, जिसके तहत स्टूडेंट्स, उनके पैरेंट्स और टीचर्स को चुनिंदा मैक और आईपैड खरीदने पर मुफ्त एक्सेसरीज दी जाएंगी।

विप्रो का मुनाफा वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 4.7 प्रतिशत गिरा, आय भी करीब सपाट रही

IANS | July 16, 2026 5:06 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो ने गुरुवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का मुनाफे में तिमाही आधार पर 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। साथ ही, इस दौरान आय में मामूली एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स बढ़ाकर 384 किया

IANS | July 16, 2026 4:47 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (सीआईआई) को 376 से बढ़ाकर 384 कर दिया है। यानी इसमें पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 2.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। सीबीडीटी की ओर से जारी अधिसूचना 15 जुलाई 2026 से प्रभावी है और यह 1 अप्रैल 2026 से होने वाली कर गणनाओं पर लागू होगी।

सरकार ने कॉर्पोरेट औसत ईंधन दक्षता 2027 मानदंड का मसौदा जारी किया, आम जनता से मांगे सुझाव

IANS | July 16, 2026 3:36 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। विद्युत मंत्रालय ने गुरुवार को पक्षकारों से परामर्श के लिए कॉर्पोरेट औसत ईंधन दक्षता 2027 मानदंड (सीएएफई-III) का मसौदा जारी किया। ये मानदंड 2027-28 से 2031-32 के दौरान भारत में बिक्री के लिए विनिर्मित या आयातित एम1 श्रेणी के यात्री वाहनों पर लागू करने का प्रस्ताव है।