एचपीसीएल ने पेट्रोल की गुणवत्ता के लिए पूरे देश में किए 3,500 से ज्यादा निरीक्षण, नहीं मिला ईंधन में मिलावट का एक भी मामला

IANS | July 14, 2026 7:03 PM

नई दिल्ली/मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। देश भर में पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने अपने व्यापक गुणवत्ता निगरानी अभियान के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि देश भर में अपने रिटेल आउटलेट्स पर एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर निरीक्षण और परीक्षण किए गए। इस दौरान ईंधन में मिलावट, प्रदूषण या गुणवत्ता संबंधी किसी भी गंभीर अनियमितता का एक भी मामला सामने नहीं आया।

भारत-मालदीव के बीच एफटीए वार्ता में हुई अहम प्रगति, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

IANS | July 14, 2026 6:19 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत सरकार ने मंगलवार को बताया कि भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत का पहला दौर सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को नई गति देना है।

19 सेवा उप-क्षेत्रों में से 14 में अप्रैल में दर्ज की गई दोहरे अंकों की वृद्धि: केंद्र

IANS | July 14, 2026 6:07 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) द्वारा मंगलवार को जारी ट्रायल इंडेक्स ऑफ सर्विसेज प्रोडक्शन (आईएसपी) के अनुसार, भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में मजबूत तेजी देखने को मिली है। अप्रैल 2026 में 19 सेवा उप-क्षेत्रों में से 14 ने अप्रैल 2025 की तुलना में दोहरे अंकों (डबल डिजिट) की वृद्धि दर्ज की है। इस सूचकांक का आधार वर्ष 2024-25 रखा गया है।

सिंगापुर कोर्ट ने बायजू रवींद्रन की अपील खारिज नहीं की, सिर्फ स्टे याचिका ठुकराई: कंपनी

IANS | July 14, 2026 5:14 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। एडटेक कंपनी बायजूज ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि संस्थापक बायजू रवींद्रन की सिंगापुर अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज होने संबंधी मीडिया रिपोर्टें भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। कंपनी ने कहा कि सिविल अवमानना के फैसले के खिलाफ रवींद्रन की मुख्य अपील अभी भी सिंगापुर कोर्ट ऑफ अपील में लंबित है।

भारत के एआई इकोसिस्टम को सपोर्ट करने के लिए गूगल ने लॉन्च किए कई नए एआई टूल्स और पार्टनरशिप

IANS | July 14, 2026 3:36 PM

बेंगलुरु, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी टेक दिग्गज गूगल ने भारत के डेवलपर्स, स्टार्टअप्स, एंटरप्राइजेज और शैक्षणिक संस्थानों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी कई नई पहलों की घोषणा की है। इन कदमों का उद्देश्य भारत के तेजी से बढ़ते एआई इकोसिस्टम को मजबूत करना और नवाचार को बढ़ावा देना है।

भारत में डेटा सेंटर की बढ़ती मांग से रोजगार में आएगा बड़ा उछाल, 2030 तक 1 लाख इंजीनियरों की होगी जरूरत: रिपोर्ट

IANS | July 14, 2026 3:10 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत का तेजी से बढ़ता डेटा सेंटर उद्योग आने वाले वर्षों में देश के सबसे बड़े रोजगार सृजक क्षेत्रों में शामिल हो सकता है। एक नई रिपोर्ट में मंगलवार को कहा गया कि वर्ष 2030 तक इस क्षेत्र में करीब 1 लाख कुशल पेशेवरों (स्किल्ड प्रोफेशनल्स) की आवश्यकता होगी।

स्वच्छ ईंधन की दौड़ में भारत अकेला नहीं, दुनिया के कई देश अपना चुके हैं ई20; कुछ ई100 की ओर बढ़ा रहे कदम

IANS | July 14, 2026 2:26 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। पिछले कुछ समय से देश में पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण (ई20 यानी 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण) को लेकर काफी चर्चा हो रही है। देश भर में लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं और सरकार के इस फैसले का विरोध किए हैं। लेकिन वैश्विक तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां करती है। दरअसल, भारत इस दिशा में अकेला नहीं है। दुनिया के कई बड़े और विकसित देश पहले से ही पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग को अपनाकर स्वच्छ ईंधन, ऊर्जा सुरक्षा और आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ देश तो ई30, ई85 और यहां तक कि ई100 जैसे उच्च स्तर के एथेनॉल मिश्रण पर भी काम कर रहे हैं। ऐसे में भारत का ई20 अभियान वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन का ही एक हिस्सा माना जा रहा है।

बिजली चोरी पर सख्ती से अदाणी इलेक्ट्रिसिटी को मिली बड़ी सफलता, एटीएंडसी लॉस में आई कमी

IANS | July 14, 2026 1:45 PM

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए सघन अभियान के दम पर वित्त वर्ष 2025-26 में अपने एग्रीगेट टेक्निकल एंड कमर्शियल (एटीएंडसी) लॉस को घटाकर 4.46 प्रतिशत कर दिया है। पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 4.7 प्रतिशत था। कंपनी द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के मुताबिक, इस उपलब्धि के साथ वह देश के सबसे कम एटीएंडसी लॉस वाले बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) में शामिल हो गई है।

ई20 एक व्यवहारिक ईंधन, भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका : डॉ. माशेलकर

IANS | July 14, 2026 1:15 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के एथेनॉल-मिश्रित ई20 पेट्रोल प्रोग्राम का समर्थन करते हुए पद्म विभूषण से सम्मानित दिग्गज वैज्ञानिक डॉ. रघुनाथ अनंत माशेलकर ने मंगलवार को कहा कि एथेनॉल वैश्विक स्तर पर पहले ही एक व्यवहारिक परिवहन ईंधन साबित हो चुका है और यह भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

भारत के पोल्ट्री सेक्टर की आय वित्त वर्ष 2027 में लगभग 7 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद : रिपोर्ट

IANS | July 14, 2026 12:14 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के पोल्ट्री सेक्टर की आय वित्त वर्ष 27 में 6-7 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ, आय में पिछले वर्ष के मुकाबले 50 से 100 आधार अंक की बढ़ोतरी की उम्मीद है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।