स्मार्टफोन खरीदते समय 68 प्रतिशत उपभोक्ता एआई फीचर्स को दे रहे प्राथमिकता: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब स्मार्टफोन खरीदने का एक अहम आधार बनता जा रहा है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, 68 प्रतिशत उपभोक्ता स्मार्टफोन खरीदते समय एआई फीचर्स को प्राथमिकता देते हैं, जबकि 82 प्रतिशत लोगों का मानना है कि पारदर्शी डेटा प्रबंधन और भरोसा स्मार्टफोन खरीदने के फैसले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।