बोइंग 737 मैक्स में सॉफ्टवेयर की समस्या से परिचालन में सुरक्षा को कोई जोखिम नहीं : अकासा एयर

IANS | September 28, 2026 2:14 PM

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। अकासा एयर ने सोमवार को कहा कि बोइंग 737 मैक्स जेट में सॉफ्टवेयर की समस्या को लेकर वह एयरक्राफ्ट मैन्युफक्चरर से बातचीत कर रही है और इससे परिचालन में सुरक्षा को कोई जोखिम नहीं है।

सरकार 25 करोड़ लोगों को दे रही ईएसआईसी हेल्थ सिक्योरिटी : डॉ. मनसुख मांडविया

IANS | September 28, 2026 12:56 PM

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि भारत 'कर्मचारी राज्य बीमा निगम' (ईएसआईसी) के जरिए 25 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा दे रहा है। उन्होंने सरकार के सामाजिक सुरक्षा और कल्याण कार्यक्रमों का भी जिक्र किया।

तेजी से आगे बढ़ रहा भारत का यूपीआई, नए शुल्क से निवेश को मिलेगा प्रोत्साहन

IANS | September 27, 2026 5:26 PM

नई दिल्ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा संचालित यूपीआई भुगतान प्रणाली लेनदेन की मात्रा के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल फास्ट-पेमेंट सिस्टम है।

‘चिप से लेकर जहाजों तक’, राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भर रक्षा इकोसिस्टम को बताया देश की जरूरत

IANS | September 27, 2026 2:32 PM

नई दिल्ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत को घरेलू रक्षा विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत और महत्वपूर्ण तकनीकों पर अधिक नियंत्रण हासिल करना होगा, जिससे तेजी से जटिल होते वैश्विक सुरक्षा माहौल में रणनीतिक स्वायत्तता हासिल की जा सके।

भारत के रिन्यूएबल एनर्जी हब खावड़ा को मिला अपना पिन कोड

IANS | September 27, 2026 12:20 PM

अहमदाबाद, 27 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के रिन्यूएबल एनर्जी हब को एक अलग भौगोलिक पहचान देते हुए गुजरात के कच्छ स्थित खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को अपना अलग डाक सूचकांक नंबर (पिन कोड) 370246 मिल गया है। इसके साथ ही यहां इंडिया पोस्ट का अपना डिलीवरी कार्यालय भी शुरू किया गया है।

एयर इंडिया के एआई 171 विमान दुर्घटना रिपोर्ट की स्वतंत्र समीक्षा में पायलटों को शामिल करने की मांग, एफआईपी ने उठाए तकनीकी सवाल

IANS | September 26, 2026 7:30 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय पायलटों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (एफआईपी) ने नागर विमानन मंत्रालय से आग्रह किया है कि एयर इंडिया की उड़ान एआई171 दुर्घटना की अंतिम जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप देने से पहले उसकी किसी भी स्वतंत्र समीक्षा प्रक्रिया में पेशेवर पायलटों को भी शामिल किया जाए। संगठन का कहना है कि जांच के दौरान सामने आए कुछ महत्वपूर्ण तकनीकी बिंदुओं की स्वतंत्र रूप से समीक्षा होना जरूरी है।

तकनीक और नवाचार के दम पर भारत 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर हासिल कर सकता है: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

IANS | September 26, 2026 7:05 PM

चेन्नई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि यदि भारत विभिन्न क्षेत्रों में तकनीक और नवाचार को व्यापक रूप से अपनाता है, तो देश वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' बनने की दिशा में 10 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर भी हासिल कर सकता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार, उद्योग, शैक्षणिक संस्थानों और समाज सहित सभी हितधारकों को मिलकर अधिक प्रयास करने होंगे।

कार्डियक अरेस्ट में जान बचाएंगे ड्रोन! डिफिब्रिलेटर पहुंचाने का कर सकते हैं काम

IANS | September 26, 2026 6:05 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। आसमान में उड़ने वाले ड्रोन अब सिर्फ तस्वीरें खींचने या सामान पहुंचाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि किसी की जिंदगी बचाने में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। शनिवार को 'यूरोपियन इमरजेंसी मेडिसिन कांग्रेस' में पेश की गई एक स्टडी के अनुसार, ड्रोन का इस्तेमाल ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर (एईडी) को उस जगह तक पहुंचाने के लिए किया जा सकता है जहां किसी व्यक्ति को अस्पताल के बाहर कार्डियक अरेस्ट हुआ हो।

69वीं एजीएम में नेफेड ने रखा 46,000 करोड़ रुपए के कारोबार का लक्ष्य, शेयर कैपिटल को बढ़ाकर किया गया 200 करोड़ रुपए

IANS | September 26, 2026 6:03 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। नेफेड यानी राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (एनएएफईडी) की 69वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में किसानों की आय बढ़ाने, खरीद व्यवस्था को मजबूत करने, ड्रोन तकनीक के विस्तार और किसान परिवारों के बच्चों की शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा हुई। बैठक में नेफेड के चेयरमैन जेठाभाई अहीर और प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल ने संस्था की उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

17 साल बाद समान शर्तों पर भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता संपन्न हुआ, विकास के लिए तकनीक हस्तांतरण महत्वपूर्ण: जितिन प्रसाद

IANS | September 26, 2026 3:42 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने शनिवार को कहा कि भारत ने लगभग 17 वर्षों की लंबी बातचीत के बाद यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) बराबरी की शर्तों पर सफलतापूर्वक संपन्न किया है। उन्होंने कहा कि देश की अगली औद्योगिक विकास यात्रा में तकनीक हस्तांतरण, स्थानीय विनिर्माण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है।