भारत में एप्पल की बिक्री में आईफोन 17 सीरीज का दबदबा, दूसरी तिमाही में कुल शिपमेंट में 44 प्रतिशत हिस्सेदारी

IANS | July 22, 2026 5:39 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। एप्पल की आईफोन 17 सीरीज ने 2026 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत में कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन लाइनअप के रूप में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। बुधवार को जारी साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान एप्पल के कुल आईफोन शिपमेंट में आईफोन 17 सीरीज की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत रही।

अदाणी पावर का पहली तिमाही में दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 47 प्रतिशत बढ़कर 4,867 करोड़ हुआ; ईबीआईटीडीए ने बनाया नया रिकॉर्ड

IANS | July 22, 2026 3:14 PM

अहमदाबाद, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी समूह की कंपनी अदाणी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा (पीएटी) सालाना आधार पर 47.2 प्रतिशत बढ़कर 4,867 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,305 करोड़ रुपए था। कंपनी ने बताया कि परिचालन में वृद्धि और पूंजीगत निवेश (कैपेक्स) जारी रहने के बावजूद वित्तीय लागत पर बेहतर नियंत्रण के कारण मुनाफे में यह मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ई20 पेट्रोल से पुराने वाहनों में माइलेज थोड़ा घट सकता है, लेकिन इंजन को नुकसान का कोई सबूत नहीं: सरकार

IANS | July 22, 2026 2:48 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि ई20 पेट्रोल (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) के इस्तेमाल से ई10 पेट्रोल के लिए डिजाइन किए गए कुछ पुराने वाहनों में ईंधन दक्षता (माइलेज) में मामूली कमी आ सकती है। हालांकि, एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण बड़े पैमाने पर इंजन खराब होने या वाहनों में खराबी आने का कोई सत्यापित (वेरिफाइड) प्रमाण नहीं मिला है।

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, पिछले 2 साल में 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म किए ब्लॉक: अश्विनी वैष्णव

IANS | July 22, 2026 2:10 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने पिछले दो वर्षों में अश्लील कंटेंट दिखाने और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) एक्ट सहित अन्य कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म की भारत में सार्वजनिक पहुंच (पब्लिक एक्सेस) बंद कर दी है। यह जानकारी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में दी।

भारत के नॉन-मेट्रो जॉब मार्केट में विशाखापत्तनम फिर बना नंबर-1: रिपोर्ट

IANS | July 22, 2026 1:49 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के नॉन-मेट्रो जॉब मार्केट में सबसे तेजी से उभरते भर्ती (हायरिंग) और प्रोफेशनल माइग्रेशन वाले शहरों में विशाखापत्तनम ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया है। बुधवार को जारी लिंक्डइन की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

बर्नस्टीन ने पेटीएम के फाइनेंशियल सर्विसेज डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार को बताया 'स्टार परफॉर्मर', आय 45 प्रतिशत बढ़ी

IANS | July 22, 2026 12:39 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने कहा है कि फिनटेक कंपनी पेटीएम का फाइनेंशियल सर्विसेज डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार वित्त वर्ष 27 की जून तिमाही में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला सेगमेंट रहा। इस कारोबार की आय सालाना आधार पर 45 प्रतिशत बढ़कर 814 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। इसका प्रमुख कारण क्रेडिट और अन्य वित्तीय उत्पादों की क्रॉस-सेलिंग में लगातार सुधार रहा।

ट्रंप के नए टैरिफ का अमेरिका को दवाएं आपूर्ति करने वाली भारतीय फार्मा कंपनियों पर असर बेहद सीमित रहेगा: एनालिस्ट

IANS | July 22, 2026 11:08 AM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से जेनेरिक दवाओं पर लगाए गए नए टैरिफ का अमेरिकी बाजार में दवाओं की आपूर्ति करने वाली भारतीय फार्मा कंपनियों पर बहुत कम असर पड़ेगा, क्योंकि ये 2028 से लागू होने वाले हैं। यह जानकारी एनालिस्ट की ओर से बुधवार को दी गई।

इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण

IANS | July 22, 2026 9:41 AM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। आज के समय में खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रखने में फूड पैकेजिंग की बहुत बड़ी भूमिका है। दूध, फल, सब्जियां, स्नैक्स या तैयार भोजन हर चीज को ऐसी पैकेजिंग की जरूरत होती है जो हवा और नमी से बचाकर उसकी गुणवत्ता बनाए रखे। लेकिन इसके लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बड़ी समस्या बन चुका है। यह वर्षों तक मिट्टी और पानी में पड़ा रहता है और आसानी से नष्ट नहीं होता। यही वजह है कि दुनिया भर के वैज्ञानिक ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं जो भोजन को सुरक्षित रखने के साथ-साथ पर्यावरण को भी नुकसान न पहुंचाएं।

एएनडीपीएल ने धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए एआई आधारित प्लेटफॉर्म 'धारावी दीदी' लॉन्च किया, विश्वसनीय जानकारी तक आसान होगी पहुंच

IANS | July 21, 2026 6:51 PM

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। धारावी पुनर्विकास परियोजना (डीआरपी) का विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) अदाणी नवभारत डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (एएनडीपीएल) ने मंगलवार को 'धारावी दीदी' नामक 24x7 एआई-संचालित इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। इसका उद्देश्य देश की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक से जुड़ी आधिकारिक और सत्यापित जानकारी धारावी के निवासियों तक पहुंचाना है।

अदाणी टोटल गैस की आय जून तिमाही में 27 प्रतिशत बढ़ी, मुनाफा 133 करोड़ रुपए रहा

IANS | July 21, 2026 5:21 PM

अहमदाबाद, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी की स्टैंडअलोन आय सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 1,910 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं, कंपनी का कर के बाद मुनाफा 133 करोड़ रुपए रहा है।