'परमाणु ऊर्जा' का पावरहाउस बनेगा भारत: केंद्रीय मंत्री
नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हाल ही में कहा कि 'विकसित भारत के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन' की शुरुआत घरेलू परमाणु क्षमताओं को बढ़ाने, निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने और एडवांस्ड परमाणु टेक्नोलॉजी को स्थापित करने की एक बड़ी योजना की रूपरेखा तैयार करती है।