पिछले तीन महीने में जॉब मार्केट नौ प्रतिशत बढ़ा, 'ग्रीन जॉब' में उछाल : रिपोर्ट

IANS | February 13, 2025 5:40 PM

बेंगलुरु, 13 फरवरी (आईएएनएस)। देश के जॉब मार्केट में जोरदार वृद्धि देखी जा रही है। गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन महीने में व्हाइट-कॉलर हायरिंग में नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

'क्यूआईपी' के जरिए प्राप्त निवेश 2024 में नई ऊंचाई पर, रियल एस्टेट सबसे आगे

IANS | February 13, 2025 5:14 PM

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। घरेलू कंपनियों द्वारा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के जरिए फंड जुटाने की प्रक्रिया 2024 में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इसमें 99 इश्यू के तहत अलग-अलग सेक्टरों में कुल 1,41,482 करोड़ रुपये का निवेश आया। गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

नैसकॉम फाउंडेशन और मैथको ने ‘न्यूरोडायवर्जेंट’ युवाओं के लिए एआई ट्रेनिंग प्रोग्राम किया लॉन्च

IANS | February 13, 2025 4:49 PM

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। नैसकॉम फाउंडेशन ने मैथको (द मैथ कंपनी) के साथ साझेदारी में गुरुवार को डेटा एनोटेशन में 'न्यूरोडायवर्जेंट' युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए एक स्पेशल स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम लॉन्च किया।

बोइंग की सप्लाई चेन हर साल 10,000 करोड़ रुपये के विमान पुर्जे कर रही निर्यात : सलिल गुप्ते

IANS | February 13, 2025 2:56 PM

बेंगलुरु, 13 फरवरी (आईएएनएस)। बोइंग इंडिया के अध्यक्ष सलिल गुप्ते ने कहा है कि भारत में बोइंग की सप्लाई चेन हर साल 10,000 करोड़ रुपये के एयरोस्पेस पुर्जे निर्यात कर रही है, जिससे अमेरिकी विमान निर्माता देश में सबसे बड़ी विदेशी निर्माता बन गई है।

भारत में टैबलेट बाजार में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 5जी शिपमेंट में 424 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल

IANS | February 13, 2025 2:55 PM

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के टैबलेट बाजार में 2024 में शानदार वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार को आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, भारत के टैबलेट बाजार में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

भारत के टियर 2 और 3 शहरों में तेजी से बढ़ रहे वेयरहाउस, जीएसटी आने से हुआ फायदा: रिपोर्ट

IANS | February 13, 2025 2:03 PM

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की कुल वेयरहाउसिंग स्टॉक क्षमता 2024 में बढ़कर 533.1 मिलियन स्क्वायर फीट हो गई है। साथ ही टियर 2 और 3 शहरों का योगदान बढ़कर 100 मिलियन स्क्वायर फीट या 18.7 प्रतिशत हो गया है। यह जानकारी गुरुवार को जारी की गई रिपोर्ट में दी गई।

भारत में 1,595 सौदों में निजी निवेश की डील एक्टिविटी 60 बिलियन डॉलर तक पहुंची

IANS | February 13, 2025 1:12 PM

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में निजी निवेश की डील एक्टिविटी पिछले साल नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई, जिसमें 1,595 डील में 60 बिलियन डॉलर का निवेश किया गया। गुरुवार को आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

परीक्षा पे चर्चा में विशेषज्ञों की राय, 'टेक्नोलॉजी को 'मास्टर' नहीं 'सेवक' होना चाहिए'

IANS | February 13, 2025 12:24 PM

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। विशेषज्ञों ने गुरुवार को 'परीक्षा पे चर्चा 2025' के तीसरे एपिसोड में कहा कि टेक्नोलॉजी को मास्टर नहीं, सेवक होना चाहिए।

स्पैम पर लगाम लगाने में विफल रही दूरसंचार कंपनियां तो लगेगा 10 लाख रुपये तक का जुर्माना, केंद्र ने दी चेतावनी

IANS | February 13, 2025 11:41 AM

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। सरकार ने अनचाहे वाणिज्यिक संचार (यूसीसी) और एसएमएस से निपटने वाले संशोधित नियमों को लागू करने में विफल रहने पर टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। सरकार द्वारा यह चेतावनी उपभोक्ता संरक्षण को और मजबूत करने के मद्देनजर दी गई है।

भारतीय शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी 23,120 स्तर से ऊपर

IANS | February 13, 2025 10:25 AM

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में खरीदारी देखी गई।