व्हाट्सएप मैलवेयर हमले से 10,000 से अधिक भारतीयों को बचाया गया: सरकार

IANS | August 7, 2026 4:20 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) की समन्वित कार्रवाई के जरिए व्हाट्सऐप अकाउंट हैक करने वाले एक बड़े मैलवेयर अभियान से 10,000 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित बचाया गया है। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने कहा कि सहयोग पोर्टल के माध्यम से कमांड एंड कंट्रोल (सी2) सर्वरों को जियो-ब्लॉक करने सहित कई कदम उठाए गए, जिससे इस साइबर हमले के प्रभाव को रोका जा सका।

भारत में जुलाई में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड 3.28 लाख यूनिट्स पर रही: फाडा

IANS | August 7, 2026 3:26 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री अब तक के उच्चतम स्तर 3,27,901 इकाई पर पहुंच गई, जो सालाना आधार पर 66 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है।

गोबरधन योजना से 40 हजार करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा की होगी बचत, सृजित होंगे 1.5 लाख रोजगार: सरकार

IANS | August 7, 2026 2:41 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि केंद्र सरकार की हाल ही में घोषित 'गोबरधन' (राष्ट्रीय सर्कुलर बायो-एनर्जी योजना) के माध्यम से भारत की आयात पर निर्भरता कम होगी और 40,000 करोड़ रुपए से अधिक की विदेशी मुद्रा की बचत की जा सकेगी। साथ ही यह क्षेत्र राष्ट्रीय जीडीपी में 75,000 करोड़ रुपए से अधिक का योगदान देगा और लगभग 1.5 लाख नए रोजगार पैदा करेगा।

पीएम मोदी के नेतृत्व में किए गए 9 व्यापार समझौतों से अरुणाचल प्रदेश के किसानों और उद्योगों के लिए खुलेंगे वैश्विक बाजार: पीयूष गोयल

IANS | August 7, 2026 1:50 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए 9 नए व्यापार समझौतों (ट्रेड डील्स) से अरुणाचल प्रदेश के किसानों, धातु उत्पादकों और विनिर्माण क्षेत्र को वैश्विक बाजारों तक सीधी पहुंच मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन समझौतों से पूर्वोत्तर राज्य के लिए निर्यात और आर्थिक विकास के नए अवसर खुलेंगे।

भारत का घरेलू आर्थिक आधार मजबूत, एफपीआई निवेश में आएगी तेजी : जेफरीज

IANS | August 7, 2026 12:52 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस) जेफरीज के इक्विटी स्ट्रेटजी के ग्लोबल हेड क्रिस्टोफर वुड ने भारत को लेकर सराकात्मक रुख दोहराते हुए, देश की मजबूत होती आर्थिक बुनियाद, कर्ज वृद्धि में सुधार और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की वापसी का हवाला देते हुए भारत-केंद्रित अपने इक्विटी पोर्टफोलियो में भी बदलाव किए हैं।

ब्रिक्स देशों के पास विनिर्माण क्षमता बढ़ाने और मजबूत सप्लाई चेन विकसित करने का सुनहरा अवसर: पीयूष गोयल

IANS | August 6, 2026 8:55 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि ब्रिक्स (बीआरआईसीएस) देशों के पास विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता (मैन्युफैक्चरिंग कॉम्पिटिटिवनेस) को मजबूत करने, तकनीकी सहयोग को गहरा करने, लचीली सप्लाई चेन विकसित करने और टिकाऊ औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने का एक अनूठा अवसर है।

'गगनयान' मिशन में बड़ी प्रगति, देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन की तैयारी में अहम परीक्षण पूरे: डॉ. जितेंद्र सिंह

IANS | August 6, 2026 8:33 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि ह्यूमन रेटेड लॉन्च व्हीकल (एचएलवीएम3) के सभी प्रोपल्शन चरणों और संरचनाओं का विकास तथा ग्राउंड टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है।

मेटा के एल्गोरिद्म और कंटेंट मॉडरेशन पर फिर होगी सरकार से बातचीत, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बढ़ी निगरानी

IANS | August 6, 2026 8:17 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार आने वाले दिनों में मेटा के साथ अपनी बातचीत को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। इस दौरान कंपनी के कंटेंट रिकमेंडेशन एल्गोरिद्म और कंटेंट मॉडरेशन प्रणाली के कामकाज पर विशेष चर्चा होने की संभावना है। भारत सरकार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जवाबदेही और नियामकीय अनुपालन को लेकर अपनी निगरानी लगातार बढ़ा रही है।

भारत का डीपीआई मॉडल बना डिजिटल कूटनीति का प्रमुख स्तंभ, एआई के साथ बढ़ रही वैश्विक पहुंच: रिपोर्ट

IANS | August 6, 2026 6:58 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारत का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) मॉडल अब केवल देश के भीतर डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग और डिजिटल कूटनीति का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है।

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में उम्मीद से बेहतर रहे भारतीय कंपनियों के नतीजे, बैंकिंग और मेटल सेक्टर ने दिखाई मजबूत बढ़त

IANS | August 6, 2026 6:08 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारतीय कंपनियों के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) में नुकसान के बावजूद बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं (बीएफएसआई), धातु (मेटल), प्रौद्योगिकी (आईटी) और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन ने कॉरपोरेट मुनाफे को सहारा दिया है। यह जानकारी ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (एमओएफएसएल) की एक रिपोर्ट में सामने आई है।