केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी कोलकाता में हाई-टेक ईवी टेस्टिंग सुविधा का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के सस्टेनेबल गतिशीलता को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के मिशन के अनुरूप केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी बुधवार को कोलकाता के अलीपुर क्षेत्रीय प्रयोगशाला में स्टेट-ऑफ द आर्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) टेस्टिंग सुविधा का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।