भारत-फ्रांस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में मजबूत सहयोग के तलाश रहे अवसर: पीयूष गोयल

IANS | June 16, 2026 11:32 AM

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और रणनीतिक क्षेत्रों में भारत-फ्रांस की साझेदारी को नई गति मिल रही है। साथ ही, उन्होंने फ्रांसीसी व्यवसायों और निवेशकों को भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया।

दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की लिस्ट में शामिल हुए अदाणी ग्रुप के दो हवाई अड्डे

IANS | June 15, 2026 8:48 PM

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। अदाणी एटरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने सोमवार को कहा कि उसके द्वारा संचालित नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गुवाहाटी में लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल 2 को प्रतिष्ठित प्रिक्स वर्साय आर्किटेक्चर और डिजाइन अवार्ड्स ने 'दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स 2026' की लिस्ट में शामिल किया है।

अदाणी और जैबिल ने भारत में वर्ल्ड-क्लास एआई डेटा सेंटर इन्फ्रास्ट्रक्चर मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म बनाने के लिए साझेदारी की

IANS | June 15, 2026 7:35 PM

अहमदाबाद, 15 जून (आईएएनएस)। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी जैबिल ने सोमवार को भारत में वर्ल्ड-क्लास, वर्टिकली इंटीग्रेटेड एआई और डेटा सेंटर इन्फ्रास्ट्रक्चर मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म बनाने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया।

भारत का वस्तु निर्यात मई में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 45.2 अरब डॉलर रहा

IANS | June 15, 2026 5:30 PM

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। भारत का वस्तु निर्यात मई में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 45.2 अरब डॉलर हो गया है। अप्रैल में यह 43.56 अरब डॉलर था। यह जानकारी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए डेटा में दी गई।

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 23-24 जून को करेंगे नई वार्ता

IANS | June 15, 2026 4:29 PM

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत तेज करने जा रहे हैं। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) के वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल 23-24 जून को नई दिल्ली पहुंचेगा, जहां समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने के लिए उच्चस्तरीय चर्चा की जाएगी। यह जानकारी सोमवार को एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने दी।

स्पेस टेक्नोलॉजी भारत की ताकतों में से एक, मिलकर अंतरिक्ष क्षेत्र में छू सकते हैं नई ऊंचाइयां: ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर्स

IANS | June 15, 2026 4:07 PM

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में 15 से 17 जून तक इंडिया स्पेस कांग्रेस (आईएससी) 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई देशों के नीति-निर्माता, राजनयिक, अंतरिक्ष विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत के तेजी से विकसित हो रहे अंतरिक्ष क्षेत्र के भविष्य, वैश्विक साझेदारियों और नई तकनीकों पर चर्चा करना है।

विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार उठाएगी और कदम: वित्त मंत्री सीतारमण

IANS | June 15, 2026 3:51 PM

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि सरकार देश में अधिक विदेशी पूंजी आकर्षित करने के लिए आगे भी कई कदम उठाएगी और बॉन्ड मार्केट के लिए हाल में घोषित उपाय इस दिशा में सिर्फ शुरुआत हैं।

मई में थोक महंगाई 9.68 प्रतिशत रही, सरकार ने 2022-23 आधार वर्ष के साथ नई डब्ल्यूपीआई सीरीज लॉन्च की

IANS | June 15, 2026 1:04 PM

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को 2022-23 को नया आधार वर्ष मानते हुए संशोधित थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) सीरीज लॉन्च की, साथ ही मंत्रालय ने बताया कि मई में थोक महंगाई दर 9.68 प्रतिशत दर्ज की गई।

भारत सतत आर्थिक विकास के लिए मजबूत स्थिति में है; लेकिन लगातार प्रयास, नवाचार और सुधार जरूरी हैं: वित्त मंत्री सीतारमण

IANS | June 15, 2026 11:59 AM

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत ने आर्थिक मोर्चे पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन देश की विकास गाथा को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दीर्घकालिक विकास की गति बनाए रखने के लिए लगातार नवाचार, सुधार और संस्थागत मजबूती आवश्यक है।

विकसित भारत की ओर बढ़ते भारत-फ्रांस संबंध, सह-नवाचार के नए अवसर खोल रही साझेदारी: पीयूष गोयल

IANS | June 15, 2026 11:11 AM

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि जैसे-जैसे भारत 'विकसित भारत' बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, फ्रांस के साथ उसकी साझेदारी सह-नवाचार (को-इनोवेशन) और तकनीकी प्रगति के नए अवसरों के द्वार खोल रही है। साथ ही यह ऐसी तकनीकों और समाधानों को बढ़ावा दे रही है, जो केवल दोनों देशों ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए लाभदायक साबित होंगी।