उडुपी रामचंद्र राव और यशपाल : भारत के दो महान वैज्ञानिकों ने एक ही दिन कहा था दुनिया को अलविदा

IANS | July 23, 2025 2:25 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत आज अंतरिक्ष विज्ञान में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और इसके पीछे है भारतीय वैज्ञानिकों की अथक मेहनत, लगन और दूरदर्शिता। इनके प्रयासों ने न केवल अंतरिक्ष में भारत के तिरंगे का मान बढ़ाया, बल्कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत पहचान दिलाई। आज हम उन दो महान वैज्ञानिकों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने 24 जुलाई, 2017 को इस दुनिया को अलविदा कहा, लेकिन अपने अमूल्य योगदान से भारत को हमेशा के लिए प्रेरित किया।

भारत के पीवीसी पाइप निर्माता वित्त वर्ष 26 में 10 प्रतिशत से अधिक राजस्व वृद्धि करेंगे दर्ज : रिपोर्ट

IANS | July 23, 2025 1:30 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) पाइप और फिटिंग मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में इस वित्त वर्ष में राजस्व में 10-11 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिलेगी, जिसका मुख्य कारण एंड-यूजर सेगमेंट से मजबूत मांग और अधिक स्थिर मूल्य परिवेश है। यह जानकारी बुधवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।

'भारत' ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में 8 पायदान ऊपर चढ़कर 77वें स्थान पर पहुंचा

IANS | July 23, 2025 1:01 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मिड-ईयर अपडेट में भारत आठ पायदान ऊपर चढ़कर 77वें स्थान पर पहुंच गया है।

भारत ग्लोबल साउथ में परिवर्तन को गति देने के लिए प्रतिबद्ध : नीति आयोग उपाध्यक्ष

IANS | July 23, 2025 12:32 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने कहा है कि भारत का सतत आर्थिक और समावेशी विकास मॉडल उसे ऐसे समय में 'स्थिरता का आधार' बनाता है, जब दुनिया आर्थिक अनिश्चितता और परिवर्तन का सामना कर रही है।

आरबीआई का एफआई इंडेक्स मार्च में 4.3 प्रतिशत बढ़कर 67 पर पहुंचा

IANS | July 23, 2025 11:52 AM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जानकारी देते हुए बताया कि देश का फाइनेंशियल इंक्लूजन इंडेक्स (एफआई इंडेक्स) मार्च 2025 में बढ़कर 67 हो गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

पेटीएम मुनाफे में आया, भारत में फुल-स्टैक मर्चेंट पेमेंट्स लीडर के रूप में मजबूत की स्थिति

IANS | July 22, 2025 6:07 PM

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। एमएसएमई और उद्यमों को सेवा प्रदान करने वाली भारत की फुल-स्टैक मर्चेंट पेमेंट्स अग्रणी कंपनी, पेटीएम (वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 123 करोड़ रुपए का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (पीएटी) दर्ज किया, जबकि कंपनी का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 1,918 करोड़ रुपए हो गया।

एआई फाइनेंस ऑपरेशन को बदल देगा और भारत ब्रेन को कर सकता है बिल्ड : एक्सेल के प्रसाद और मल्होत्रा

IANS | July 22, 2025 5:57 PM

बेंगलुरु, 22 जुलाई (आईएएनएस)। फाइनेंस ऑपरेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का आगमन हो रहा है और भारत इस परिवर्तन को गति देने वाली कैटेगरी-डिफाइनिंग कंपनियों के निर्माण के लिए एक मजबूत स्थिति में है। एक्सेल के निवेशक अनघ प्रसाद और एकनूर मल्होत्रा के एक नए निबंध का मुख्य सिद्धांत यही है, जो 'सीडटूस्केल' में पब्लिश हुआ है। 'सीडटूस्केल' एक्सेल का ओपन सोर्स कंटेंट और फाउंडर्स के लिए कम्युनिटी हब है।

केंद्र मुद्रास्फीति नियंत्रण और सतत आर्थिक विकास के बीच बना रहा संतुलन : पंकज चौधरी

IANS | July 22, 2025 5:44 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस) । केंद्र सरकार ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने और आम नागरिक पर इसके प्रभाव को कम करने के लिए राजकोषीय और व्यापार नीति सहित कई प्रशासनिक उपाय किए गए हैं।

कोलगेट-पामोलिव इंडिया का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 11.8 प्रतिशत घटकर 321 करोड़ रुपए रहा

IANS | July 22, 2025 4:48 PM

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज एफएमसीजी कंपनी कोलगेट पामोलिव इंडिया ने मंगलवार को वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। अप्रैल-जून अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 11.8 प्रतिशत गिरकर 321 करोड़ रुपए रह गया है, जो कि एक साल पहले समान अवधि में 364 करोड़ रुपए पर था।

बीते चार वित्त वर्ष में देश में मोबाइल प्रोडक्शन 146 प्रतिशत बढ़कर 5.25 लाख करोड़ रुपए हुआ : पीयूष गोयल

IANS | July 22, 2025 3:40 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में मोबाइल प्रोडक्शन वित्त वर्ष 2020-21 के 2,13,773 करोड़ रुपए से लगभग 146 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 5,25,000 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। यह जानकारी सरकार द्वारा मंगलवार को दी गई।