विदेशी बैंकों के लिए विकास का आकर्षक अवसर प्रदान करता है 'भारत' : वित्त मंत्री सीतारमण
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जोर देकर कहा है कि भारत विदेशी बैंकों के लिए विकास का एक आकर्षक अवसर प्रदान करता है और सरकार बैंकिंग क्षेत्र में विदेशी निवेश को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित कर रही है।