अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'न्यूनतम' 10 प्रतिशत बेसलाइन टैरिफ की पुष्टि की
वाशिंगटन, 10 मई (आईएएनएस)। अमेरिका आयायित वस्तुओं पर कम से कम 10 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन के 'न्यूनतम' 10 प्रतिशत बेसलाइन टैरिफ की पुष्टि की है। हालांकि, यह कुछ देशों के लिए अपवाद की स्थिति भी हो सकती है। दक्षिण कोरिया और दूसरे देश नए अमेरिकी शुल्कों के प्रभाव से बचने या उसे कम करने का प्रयास कर रहे हैं।