भारत की हाउसिंग सेल्स वैल्यू वित्त वर्ष 26 में 6.65 लाख करोड़ रुपए पहुंचने का अनुमान
नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के बड़े शहरों में प्राइमरी हाउसिंग मार्केट की सेल्स वैल्यू वित्त वर्ष 26 में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 6.65 लाख करोड़ रुपए पहुंचने की उम्मीद है। इसकी वजह लग्जरी और अल्ट्रा-लग्जरी घरों की मजबूत मांग होना है। यह जानकारी सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।