'पीएमजेजेबीवाई' सफल, नामांकन में 2016 से अब तक 699 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज: केंद्र

IANS | May 9, 2025 11:50 AM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के तहत कुल नामांकन में 2016 से 699 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को केंद्र सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई।

भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच शेयर बाजार लाल निशान में खुला

IANS | May 9, 2025 10:03 AM

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के कारण शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। सुबह 9:44 पर सेंसेक्स 517 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,817 और निफ्टी 180 अंक या 0.74 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,093 पर था।

अप्रैल में भारतीय फार्मा बाजार में 7.8 प्रतिशत राजस्व वृद्धि : रिपोर्ट

IANS | May 8, 2025 11:38 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। भारत के फार्मास्यूटिकल बाजार (आईपीएम) ने इस साल अप्रैल में राजस्व में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि जारी रखी। यह जानकारी गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।

'अदाणी ग्रीन' दुनिया की पहली रिन्यूएबल एनर्जी आईपीपी बनी

IANS | May 8, 2025 7:03 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) दुनिया की पहली रिन्यूएबल एनर्जी (आरई) स्वतंत्र बिजली उत्पादक (आईपीपी) बन गई है, जिसने अपने पूरे परिचालन पोर्टफोलियो में पानी की बचत और आसपास के क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता बढ़ाकर 'जल सकारात्मकता' हासिल की है।

लोकल स्टार्टअप और एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए सरकार और हाफेल इंडिया ने समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

IANS | May 8, 2025 6:23 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। केंद्र के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और हाफेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोडक्ट स्टार्टअप, एमएसएमई और उद्यमियों को सशक्त बनाते हुए भारत के मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। यह जानकारी गुरुवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर दी गई।

आयात घटाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में जैव ईंधन अहम : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

IANS | May 8, 2025 5:10 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को देशव्यापी जैव ईंधन क्रांति की वकालत की। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इसे भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने, जीवाश्म ईंधन के बड़े पैमाने पर आयात को कम करने और वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 'सदी में एक बार मिलने वाला अवसर' बताया।

डीबी कॉर्प का मुनाफा वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 57 प्रतिशत गिरा, खर्च में हुई बढ़ोतरी

IANS | May 8, 2025 4:37 PM

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। देश की दिग्गज मीडिया कंपनी डीबी कॉर्प लिमिटेड ने गुरुवार को वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी के मुनाफे में 57.3 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं, खर्च में बढ़ोतरी हुई है।

अदाणी-मैनेज्ड एयरपोर्ट्स पर लाउंज एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए एडीएल ने ड्रैगनपास के साथ की साझेदारी

IANS | May 8, 2025 4:06 PM

अहमदाबाद, 8 मई (आईएएनएस)। अदाणी समूह की डिजिटल इनोवेशन आर्म 'अदाणी डिजिटल लैब्स' (एडीएल) ने गुरुवार को अदाणी-मैनेज्ड एयरपोर्ट में लाउंज का वाइड नेटवर्क प्रदान करने के लिए ड्रैगनपास के साथ साझेदारी की घोषणा की।

भारत में एआई वृद्धि के लिए एडिशनल 45-50 मिलियन वर्ग फीट रियल एस्टेट स्पेस की जरूरत : रिपोर्ट

IANS | May 8, 2025 3:49 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग बढ़ने के साथ ही देश को इसे पूरा करने के लिए 2030 तक एडिशनल 45-50 मिलियन वर्ग फीट रियल एस्टेट स्पेस और 40-45 टेरावाट घंटे (टीडब्ल्यूएच) अतिरिक्त बिजली की जरूरत हो सकती है। यह जानकारी गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।

भारत में नियोक्ताओं को 'रोल को रिडिजाइन' करने की रणनीति पर करना होगा काम: स्टडी

IANS | May 8, 2025 1:54 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। 'ऑटोमेशन और एआई' टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में भूमिकाओं को नया आकार दे रहे हैं। इसी कारण भारत में नियोक्ताओं को टैलेंट की जरूरतों और प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए 'रोल को फिर से डिजाइन' करने की रणनीति पर विचार करना चाहिए। यह जानकारी गुरुवार को आई एक स्टडी में दी गई।