सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार

IANS | June 20, 2025 9:46 AM

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक, आईटी और ऑटो सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली।

दूसरे जीवों से मनुष्यों में फैलने वाले रोगों की रोकथाम के लिए प्रवासी पक्षियों, बूचड़खानों का अध्ययन

IANS | June 19, 2025 8:07 PM

पुणे, 19 जून (आईएएनएस)। आईसीएमआर के नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट (एनआईवी) के निदेशक डॉ. नवीन कुमार ने कहा है कि जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाले रोगों की रोकथाम और जांच के लिए 'नेशनल वन हेल्थ मिशन' के तहत प्रवासी पक्षियों और बूचड़खानों का अध्ययन किया जा रहा है।

बर्नस्टीन ने पेटीएम की 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी, दिया 1,100 रुपए का प्राइस टारगेट

IANS | June 19, 2025 4:55 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म बर्नस्टीन ने पेटीएम की प्रवर्तक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड की 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी है और शेयर के लिए टारगेट प्राइस 1,100 रुपए तय किया है, जो कि मौजूदा लेवल से 27 प्रतिशत अधिक है।

एटेरो 100 करोड़ के निवेश से अपनी रेयर अर्थ एलिमेंट रिसाइक्लिंग क्षमता को बढ़ाकर 30,000 टन करेगा

IANS | June 19, 2025 4:49 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। ई-वेस्ट रिसाइक्लिंग कंपनी एटेरो ने गुरुवार को 100 करोड़ रुपए का निवेश कर अगले 12 से 24 महीनों में अपनी रेयर अर्थ एलिमेंट (आरईई) रिसाइक्लिंग क्षमता को 300 टन से बढ़ाकर 30,000 टन करने की घोषणा की।

तिरुपति जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण हैदराबाद लौटी (लीड-1)

IANS | June 19, 2025 4:24 PM

हैदराबाद, 19 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद से तिरुपति जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण हैदराबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही वापस लौट आई।

निर्यात के अवसरों से भारत में हरित हाइड्रोजन की मांग में 1.1 एमएमटी तक की वृद्धि की उम्मीद : रिपोर्ट

IANS | June 19, 2025 3:42 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारत ने 2030 तक 5 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) हरित हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बड़े पैमाने पर हरित हाइड्रोजन की मांग को पेश करना महत्वपूर्ण है। गुरुवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्यात के अवसरों से हरित हाइड्रोजन की मांग में 1.1 एमएमटी तक की वृद्धि हो सकती है।

भारत में रियल एस्टेट निवेश ट्रस्टों द्वारा प्रबंधित ऑफिस स्पेस में अपार संभावनाएं : रिपोर्ट

IANS | June 19, 2025 2:24 PM

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। शीर्ष सात भारतीय शहरों में रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (रीट्स) के पोर्टफोलियो में वर्तमान में कुल रीट-योग्य ऑफिस स्टॉक (520 मिलियन वर्ग फीट मूल्य) का केवल 23 प्रतिशत लिस्टेड है, जो भविष्य में जबरदस्त संभावनाएं दर्शाता है। यह जानकारी गुरुवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई।

अमेजन इंडिया 2025 में परिचालन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 2,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करेगी

IANS | June 19, 2025 2:08 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस) अमेजन ने गुरुवार को कहा कि वह 2025 में परिचालन बुनियादी ढांचे का विस्तार और अपग्रेड करने, सहयोगी सुरक्षा और कल्याण कार्यक्रमों में सुधार करने, साथ ही अपने फुलफिलमेंट नेटवर्क के लिए नए टूल्स और टेक्नोलॉजी विकसित करने के लिए 2,000 करोड़ रुपए (233 मिलियन डॉलर) से अधिक का निवेश करेगी।

भारत में हाई-एक्टिविटी वाले माइक्रो मार्केट्स ऑफिस की मांग और आपूर्ति में 80 प्रतिशत का योगदान देंगे : रिपोर्ट

IANS | June 19, 2025 1:44 PM

बेंगलुरु, 19 जून (आईएएनएल)। भारत में हाई-एक्टिविटी वाले माइक्रो ऑफिस मार्केट्स में कम से कम 1 मिलियन वर्ग फीट की औसत वार्षिक मांग और आपूर्ति होने की संभावना है और यह अगले कुछ वर्षों में सामूहिक रूप से ऑफिस स्पेस की मांग और नई आपूर्ति में 80 प्रतिशत का योगदान देंगे। गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

'फियर इंडेक्स' इंडिया विक्स 14 से नीचे, बाजार शांत और स्थिर होने का संकेत

IANS | June 19, 2025 1:39 PM

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी दिन स्थिर कारोबार देखने को मिला और इस कारण बाजार की उठापटक दर्शाने वाला 'फियर इंडेक्स' यानी इंडिया विक्स 14 के स्तर से नीचे चला गया।